भा.ना.क.वि.सेवा समिति निरंतर बन रही बेसहारों का सहारा

भा.ना.क.वि.सेवा समिति निरंतर बन रही बेसहारों का सहारा
जौनपुर 
भा.ना.क.वि.सेवा समिति के तत्वाधान में सुजानगंज के ग्राम सभा कोटिला में सुजानगंज ब्लाक कमेटी व मुख्य सचिव के अथक प्रयास से सुनील कुमार शर्मा की धर्मपत्नी के निधन के उपरांत उनकी दयनीय स्थिति को देखते हुए संस्था के तमाम पदाधिकारीयो के सहयोग से 18500 रुपए का चेक देकर सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया।उक्त उत्कृष्ट निर्णय संस्था अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने सभी सहयोगियों की उपस्थिति में लिया। दिनेश चंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में प्रभारी जौनपुर प्रेम शंकर शर्मा, संस्था प्रधान महासचिव मनोज कुमार शर्मा,संस्था संरक्षक विमल शर्मा, संस्था उपाध्यक्ष डॉ जयप्रकाश शर्मा, संस्था कोषाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, संस्था उपकोषाध्यक्ष पंचम शर्मा, तहसील अध्यक्ष मछली शहर ललित शर्मा,तहसील उपाध्यक्ष मछली शहर अजीत शर्मा आदि ने सहयोग करते हुए मृतक आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखा।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न