मांटुगा में उपशिक्षणाधिकारी आशा प्रदीप मोरे की सेवानिवृत्ति का यादगार समारोह संपन्न |

मांटुगा में उपशिक्षणाधिकारी आशा प्रदीप मोरे की सेवानिवृत्ति  का यादगार समारोह संपन्न |
मुंबई।  माटुगां पूर्व स्थित मनपा के एल. के.वाघजी केंब्रिज स्कूल सभागृह में बृहन्मुंबई महानगरपालिका लोक सहभाग विभाग में कार्यरत उपशिक्षणाधिकारी आशा प्रदीप मोरे की सेवानिवृत्ति का भव्य  समारोह संपन्न हुआ|समारोह में उप आयुक्त(शिक्षण) चंदा जाधव एवं शिक्षणाधिकारी  राजू तडवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थेl  एफ/एन वार्ड के प्रशासकीय अधिकारी  किसन पावडे पाटील के मार्गदर्शन एवं सुभाष सावंत के  मंत्रमुग्ध करने वाले  सूत्र संचालन में संपन्न समारोह का आयोजन लोकसहभाग कक्ष की संपूर्ण  टीम ने बहुत ही यादगार ढंग से किया |समारोह में  उप शिक्षणाधिकारी सुजाता खरे, आरती खेर, ममता राव, दीपिका पाटील, छाया साडवे, सीमा चतुर्वेदी, नंदू नाना घारे, निसार खान, सायली सुर्वे ,विनोद कदम, पूर्व उप शिक्षणाधिकारी जयश्री यादव,राष्ट्रपति पुरस्कृत आदर्श मुख्याध्यापिका ललिता गुलाटी,बारवाल , अधीक्षिका तनुजा उघडे,माधुरी महाजन, प्रशासकीय अधिकारी विजय जाधव, नासीर अली  एवं  सत्कारमूर्ति की सुपुत्रियां डॉ.  प्राजक्ता मोरे,  डॉ सायली मोरे,बीएमसी स्कूल इज द बेस्ट स्कूल इन मुंबई की  आवाज बुलंद करने वाले  समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव, मुख्याध्यापिका उषा पथनवार,जसवंत कौर पड्डा सहित विभागीय अधिकारी, मुख्याध्यापक , शिक्षक  उपस्थित थेlसूत्र संचालन सुभाष पाटील ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न