अपना पूर्वांचल महासंघ ने भदोही में संगठन से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा

अपना पूर्वांचल महासंघ ने भदोही में संगठन से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा

भदोही। पूर्वांचल राज्य के गठन और यहां की मूलभूत समस्याओं के निराकरण की दिशा में लगातार आवाज उठा रही सामाजिक संस्था अपना पूर्वांचल महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की टीम ने कल राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट अशोक दुबे के नेतृत्व में भदोही पहुंच कर संगठन से जुड़े प्रमुख लोगों से संगठन को और मजबूत तथा प्रभावशाली बनाने की दिशा में परिचर्चा की। संस्था के प्रमुख संरक्षक तथा देश के प्रमुख कालीन निर्यातक सूर्या कार्पेट्स के मलिक सूर्यमणि तिवारी के कार्यालय में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट अशोक दुबे के अलावा राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अंबरीश दुबे, राष्ट्रीय महासचिव फूलचंद दीक्षित तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे उपस्थित रहे। करीब 2 घंटे तक चली बैठक संगठन को और मजबूत बनाने तथा पूर्वांचल के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया कराने की दिशा में परिचर्चा की गई। श्री तिवारी ने हर संभव सहयोग और मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया। भदोही में ही संगठन से जुड़े अमित शुक्ला और पंकज शुक्ला के आवास पर आयोजित बैठक में संगठन का नेटवर्क बढ़ाने और निकट भविष्य में बड़ा कार्यक्रम किए जाने पर चर्चा की गई।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*