मां शारदा मानस सेवा संस्था का अखंड पाठ और माता का जागरण संपन्न

मां शारदा मानस सेवा संस्था का अखंड पाठ और माता का जागरण संपन्न

सतना । मां शारदा मानस सेवा संस्था द्वारा मैहर धाम सतना में श्रीरामचरित मानस अखण्ड रामायण पाठ, माता का जागरण और भंडारा के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाले प्रमुख लोगों में संतोष सोनी ,पंडित सुशील तिवारी, दयाराम साहू, उद्योगपति रामजी अग्रवाल समेत अनेक गणमान्य लोगों का समावेश रहा। मुंबई और ठाणे जिले से करीब 300 लोग माता के धाम में पहुंचे। भोजपुरी इंडस्ट्री के कई जाने माने गायकों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। संस्था द्वारा उल्हासनगर की  नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
संस्था के अध्यक्ष अनिल कुमार जायसवाल, महासचिव दिनेश हरिलाल अग्रहरि ने बताया कि 51 सदस्यों वाली नई कार्यकारणी  घोषित की गई। उपाध्यक्ष सुशील सिंह, बृजेश गुप्ता, सचिव नरेन्द्र प्रताप सिंह, चंद्रप्रकाश दुबे, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश यादव, सह कोषाध्यक्ष महेश यादव, वरिष्ठ सलाहकार, सुरेश चन्द्र मुन्ना पाण्डेय, संगीत संयोजक हीरा हमराही,महिला अध्यक्ष पूनम सिंह, मीडिया प्रभारी सुरेश चौहान, संरक्षक ,संजय कन्हैयालाल गुप्ता, अरविंद त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, रविन्द्र गुप्ता, कलंबोली अध्यक्ष पंकज ओझा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, मैहर जिला अध्यक्ष सुशील तिवारी, महासचिव संतोष सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामजी अग्रवाल, दयाराम साहू, मुम्बई से सायन अध्यक्ष संजय जायसवाल, डोंबिवली अध्यक्ष, तुर्भे अध्यक्ष समेत अनेक लोगों को अनेक पदों पर नियुक्त किया गया। तमाम लोगो को अनेक पदो पर नियुक्त किया गया, कार्यक्रम में सम्मानित लोगों में सतानंद मिश्रा, संतोष दुबे, एल के शुक्ला, नन्हे गुप्ता, राकेश पाठक, प्रमोद सोनी,विनोद सोनी, संतोष पाण्डेय,संजय त्रिपाठी, डॉ सुशील सिंह एडवोकेट रुद्रमणि पाण्डेय , शेखर लिंगायत, ओमप्रकाश पाठक,अनूप सिंह,संतोष गुप्ता उपस्थित रहे ।सभी लोगों का आभार संस्था के महासचिव दिनेश हरिलाल अग्रहरि ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती