मीरा भायंदर के तीन युवा उत्तर भारतीय समाजसेवियों का सम्मान

मीरा भायंदर के तीन युवा उत्तर भारतीय समाजसेवियों का सम्मान
मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज बोरीवली पूर्व स्थित कार्यालय में मीरा भायंदर के तीन युवा और प्रतिभाशाली समाजसेवियों , एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, बृजेश तिवारी तथा शैलेश पांडे का सम्मान किया गया। संस्था के चेयरमैन डॉ. किशोर सिंह ने तीनों लोगों का क्रमशः शॉल और पुष्पगुच्छ से सम्मान किया। इस अवसर पर युवा पत्रकार मनोज यादव,रवि पांडे , प्रेम कुमार शर्मा समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे। एडवोकेट राजकुमार मिश्रा ने संस्था की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा बिना किसी स्वार्थ और भेदभाव के समाज के हित में अनेक सराहनीय काम किए जा रहे हैं। डॉ किशोर सिंह ने तीनों लोगों के उज्जवल भविष्य की शुभकामना करते हुए बधाई दी।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता