संपर्क से समर्थन को लेकर उत्तर भारतीय मोर्चा की बैठक सम्पन्न

संपर्क से समर्थन को लेकर उत्तर भारतीय मोर्चा की बैठक सम्पन्न 
भायंदर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष के निर्देशानुसार उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेश सिंह के नेतृत्व में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए, सम्पर्क से समर्थन कार्यक्रम के लिए घर-घर जाकर समर्थन मागने की योजना आगे बढ़ाने पर विचार विमर्श किया गया। आगामी दिनों मे स्वयं सुरेश सिंह उत्तर भारतीय मोर्चा की तरफ से अन्य पदाधिकारीगण घर-घर जाकर कार्यक्रम का आगाज करेगें, जिसके लिए उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में साथ देने की सहमति प्रदान किया।  यह कार्यक्रम गोल्डन नेस्ट मण्डल शुभम हाईट इन्द्रलोक भाईंदर पूर्व मोर्चा के उपाध्यक्ष रमाकांत सिंह के कार्यालय पर उनके सौजन्य से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम सफल बनाने के लिए महासचिव कमलेश दुबे , महिला अध्यक्ष रेनू मल्लाह,  एड अरुणा पाण्डेय, उपाध्यक्ष संदीप तिवारी,  बलवंत सिंह,पूर्व प्रधानाचार्य अभयराज सिंह , बैंक मैनेजर कृष्णा सिंह , श्रीप्रकाश सिंह प्रबंधक  एडवोकेट प्रमथेश शुक्ल,  मनीष मिश्र,  सुरेंद्र तिवारी,  पिंटू सिंह धर्मेन्द्र सिंह, संजय मिश्र, कृपाशंकर दुबे, राजकुमार सिंह,  अनिल सिंह, देवेश तिवारी, बृजेश मिश्र (वरिष्ठ अध्यापक), प्रधानाचार्य-महेश सिंह, आशुतोष शुक्ला सहित कई अन्य  गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

आदर्श शिक्षक रामभाऊ लक्ष्मीबाई हरी काकड प्रदीर्घ सेवेनंतर सेवानिवृत्त.