तुलसी जयंती समारोह आयोजित*

*तुलसी जयंती समारोह आयोजित*
    अखिल ब्रह्मविज्ञान संस्थान, राजभाषा हिंदी  प्रचार संस्थान एवं महापण्डित राहुल सांकृत्यायन फाउंडेशन द्वारा *तुलसी जयंती समारोह* आर के कालेज, बचानी नगर, मालाड पूर्व में धूमधाम से मनया गया। समारोह की अध्यक्षता रेल्वे के पूर्व अधिकारी साहित्यकार विजय मिश्र ने की।मुख्य अतिथि कवयित्री रोशनी किरण ने भावपूर्ण मधुर कंठ से प्रभु श्रीराम के ऊपर गीत सुनाया। कविवर राम सिंह ने स्वयंवर प्रसंग की चौपाइयाँ गाकर सुनाई। डाॅ.ओमप्रकाश तिवारी जी ने गोस्वामी तुलसीदास के जीवन के अनछुए पहलुओं को विद्वतापूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। प्राध्यापिका संगीता दुबे ने वनवासिनी शबरी के चरित्र को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। शिक्षक धनंजय चौबे, मूर्धन्य कवि मुन्ना पाण्डेय, पत्रकार प्रभाशंकर शुक्ल, प्राचार्य आर.के.सर, आशुतोष शुक्ल, आचार्य रामव्यास उपाध्याय ने तुलसीदास जी के विविध पक्षों पर प्रकाश डाला।
    संस्था के अध्यक्ष आचार्य रामव्यास उपाध्याय, महामंत्री अमरबहादुर पटेल ने अतिथियों का स्वागत, संचालन तथा आभार व्यक्त किया ।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

आदर्श शिक्षक रामभाऊ लक्ष्मीबाई हरी काकड प्रदीर्घ सेवेनंतर सेवानिवृत्त.