महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस से मिले डॉ योगेश दुबे

महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस से मिले डॉ योगेश दुबे
मुंबई। भारतीय विकास संस्थान के अध्यक्ष, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार तथा राष्ट्रीय दिव्यांग जन पुरस्कार प्राप्त डॉ योगेश दुबे ने आज महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस से मिलकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। डॉ योगेश दुबे ने संस्था की तरफ से राज्यपाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के नए राज्यपाल सुलझे हुए विद्वान व्यक्ति हैं। महाराष्ट्र के लिए वे एक अच्छे राज्यपाल साबित होंगे। राज्यपाल रमेश बैस ने डॉ योगेश दुबे द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता