राममय' हुआ श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव, हुआ भव्य विराट जन समागम

'राममय' हुआ श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव, हुआ भव्य विराट जन समागम
     'चले आओ राम' और 'राम ही समाधान है' के आह्वान के साथ एक सप्ताह से जारी रामोत्सव राममय हो गया। रामनवमी के उपलक्ष्य में ग्लोबल हिंदी महोत्सव, मॉरिशस (पी.आई. यू. ट्रस्ट अधीन पंजीकृत) के सौजन्य से श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव का, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत, अयोध्या से आभासी माध्यम से भारत के विभिन्न प्रांतों के कवियों के द्वारा भव्यता के साथ भारी संख्या में शामिल होकर शुभारंभ की गयी। यह कार्यक्रम पी.आई.यू. ट्रस्ट के तत्वावधान में भव्य कवि सम्मेलन एवं श्रीराम सम्मान समारोह दिनांक 19 और 26 मार्च 2023   को आयोजित किया गया। आजादी का अमृत महोत्सव को सफल बनाने, भारत की धार्मिक राजधानी अयोध्या से भारतीय लोक शिक्षा,साहित्य, सांस्कृतिक, परंपरा और विरासत को समृद्ध करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। इस  महोत्सव मे कविता पाठ, ओपन माइक, गायन, नृत्य, मिमिक्री, ड्राइंग, पेंटिंग, फैशन शो (भारतीय पोशाक), भाषण, मॉडलिंग (भारतीय), सम्मान समारोह आदि विषय शामिल रहा।
        कार्यक्रम का आगाज माँ शारदे की मधुर वंदना अयोध्या की रेखा चौरसिया द्वारा किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित साहित्यकार,गीतकार, कलाकार मीर अली मीर (छत्तीसगढ़ राज्य सरकार से सम्मानित), अति विशिष्ट अतिथि संगीता चौबे "पंखुड़ी" (कुवैत सऊदी अरब से) जुड़ी थी।  विशिष्ट अतिथि संतोष कुमार वर्मा (गायक, भोपाल मध्यप्रदेश, जल संरक्षण भारत सरकार से पेटेंट), गायिका रश्मि रामेश्वर गुप्ता बिलासपुर छत्तीसगढ़ थी । देश भर के अन्य प्रबुद्ध वर्ग की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता इस महोत्सव के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं समन्वयक राम रतन श्रीवास "राधे राधे" द्वारा किया गया। इस महोत्सव के संस्थापक डॉ० सुरेश सिंह शौर्य 'प्रियदर्शी' भी उपस्थित रहे। उन्होंने 'राम ही समाधान है' कविता सुनाकर निराला की पंक्ति" शक्ति की करो मौलिक कल्पना" का आहवान् करके नए भारत के निर्माण हेतु सबको एकजुट होने को संकल्पित किया। मातृ शक्ति आ. वीना अडवाणी "तन्वी" एवं रेखा चौरसिया के दमदार संचालन से सभी मंत्रमुग्ध हुए। 
          कार्यक्रम की जानकारी देते हुए डॉ. "प्रियदर्शी" ने कहा की वर्तमान परिपेक्ष्य में सुशासन और सदाचार हेतु रामराज से बेहतर शासन का तरीका नही है। कला, साहित्य, संस्कृति, अध्यात्म का उत्कर्ष एवं समाज में समरता का संचार भी मानवता की ही सेवा है। अतिथियों ने अपने मधुर कंठ से गीत भजन की प्रस्तुति से मन अल्हादित करते रहे और करतल ध्वनियों से मंच गुंजायमान हो उठा- जय श्री राम, जय माता दी के जयकारे से गूंज उठा। 
              इस कार्यक्रम में डॉ गनेश कुमार सोनी, रमेश चन्द्रा, राजपाल, सपना, बिनोद मोदी, निखिल श्रीवास्तव, उदय शंकर चौधरी, श्रीकांत तैलंग, ईश्वर चंद्रा, संतकबीर नगर (राम सा कौन है जग में),  डॉ.रिचा शर्मा, रमेश चंद्र, निमेष, राधिका शर्मा, सबनम मेहरोत्रा, मोहन लाल वर्मा, राम कुमार खाती, सेवक राम , सुमन कुमार राय "चाहत", शशिभूषण मिश्र, शांतनु , मोहनलाल वर्मा, मानिक, उषा श्रीवास "वत्स", तुलेश्वर सेन, सूर्य त्रिपाठी, डॉ०ज्योति, डॉ०उषा , डॉ संजीव कुमार विश्वकर्मा, रामकृष्ण साहू, डॉ सुरेश कुमार अग्रवाल, बृंदावन राय सरल,हिमांशु बौधनी, डॉ अखंड , भास्कर चंद माणिक, साक्षी , उतरा शर्मा, रेनू  इत्यादि ने काव्यांजलि की प्रस्तुति दी। प्रतिभागियों को श्रीराम सम्मान व प्रशस्ती पत्र प्रदान किया गया।
          मिडिया प्रभारी विनय शर्मा "दीप" ने बताया कि देश भर के प्रबुद्ध साहित्यकारों एवं विशिष्ट जनों के साथ यह महोत्सव पुनः 30 मार्च रामनवमी के दिवस को भी आयोजित की जायेगी। पी.आई.यू. ट्रस्ट, गिरिडीह के तत्वधान में कई साहित्य महोत्सव का आयोजन पूर्व में किया जा चुका है जिसमें से नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव (पार्लियामेंट क्लब नॉर्थ एवेन्यू, नई दिल्ली), युवा महिला संसद समारोह (नई दिल्ली), जमशेदपुर साहित्य महोत्सव (टाटानगर), रांची साहित्य महोत्सव (रांची), पार्श्वनाथ महोत्सव (गिरिडीह) इत्यादि। इस महोत्सव के साथ भारतोदय लेखक संघ का आयोजन भी पी.आई. यू. ट्रस्ट के तत्वधान में किया गया, जिसमें भारतोदय लेखक संघ के पदाधिकारी और सदस्यगण की उपस्थिति रही। प्रबंधक स्वाति भी शामिल रही। मारिशस से डॉ० सुरुती रघुनन्दन ने इस कार्यक्रम हेतु बधाई प्रेषित की है। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे "राधे राधे" ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा की नवरात्रि एवं रामनवमी के इस पावन अवसर पर पूरा कार्यक्रम राममय और शक्ति की भक्ति से सराबोर हो गया। सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया और सभा समापन की घोषणा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती