जौनपुर के प्रधान अवनीश सिंह का शिवसेना ने किया सम्मान

जौनपुर के प्रधान अवनीश सिंह का शिवसेना ने किया सम्मान
ठाणे। जौनपुर के महराजगंज विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत कठार निवासी ग्राम प्रधान अवनीश सिंह  एवम अमित सिंह ठेकेदार मुंबई के ठाणे जिले में नवरात्रि पर्व व रामनवमी जन्मोत्सव के अवसर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए।  शिवसेना के उपविभाग प्रमुख मुन्नू तिवारी द्वारा दोनों लोगों का साल और पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए अवनीश सिंह ने कहा कि राम का जन्म मनाना हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। ऐसे कार्यक्रम में हर बार आना पड़ेगा तो आएंगे। इस मौके पर सचिन सिंह राहुल सिंह गुड्डू यादव, संजय गुप्ता, अजय शुक्ला, दिनेश तिवारी, राजेश सिंह ,अरुण तिवारी, सुभाष तिवारी, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

आदर्श शिक्षक रामभाऊ लक्ष्मीबाई हरी काकड प्रदीर्घ सेवेनंतर सेवानिवृत्त.