भायंदर में फर्जी पत्रकार समेत 4 हफ्ताखोर गिरफ्तारगिरफ्तार आरोपियों में एक महिला का भी समावेश

भायंदर में फर्जी पत्रकार समेत 4 हफ्ताखोर गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला का भी समावेश

भायंदर। भायंदर पुलिस ने व्यापारियों को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर 4500 रूपए का हफ्ता लेते एक फर्जी पत्रकार समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला का भी समावेश है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के नाम धीरज रमाकांत दुबे, कविता अजय यादव, अशोक कुमार मिश्रा तथा केसर उदय भान सिंह है। वृषभ सुरेश भाई गांधी की शिकायत पर चारों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में से धीरज रमाकांत दुबे खुद को पत्रकार बताते हुए, अपने साथियों के साथ भायंदर पश्चिम के 60 फुट रोड स्थित गांधी की दुकान पर गया। उसने दुकान में रखी गई प्लास्टिक की थैली को प्रतिबंधित बताते हुए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही। उसने गांधी से हफ्ता की मांग की । यही नहीं हफ्ता न देने पर उसे जान से मारने की भी धमकी दी। उसकी महिला साथी ने 112 नंबर फोन कर पुलिस की गाड़ी भी बुला ली।पुलिस स्टेशन में गांधी ने पुलिस को सारी बात बता दी। उसके दुकान पर रखी गई प्लास्टिक की थैलियां महाराष्ट्र शासन द्वारा मान्य पाए जाने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। दूसरी तरफ फर्जी पत्रकार धीरज दुबे अपने साथियों के साथ हफ्ता लेने उसकी दुकान पर गया। गांधी ने पुलिस को पहले ही कह रखा था। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मुगुट पाटिल,  पुलिस निरीक्षक तिलेकर और सहायक पुलिस निरीक्षक विश्वासराव बाबर की टीम ने चारों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती