राजा भइया ने किया और राजेश सिंह के कैलेंडर का विमोचन

राजा भइया ने किया और राजेश सिंह के कैलेंडर का विमोचन
प्रतापगढ़। लगातार चार वर्षों से नववर्ष पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का कैलेंडर बनवाकर वितरित करने वाले बरेंद कोट, विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र, प्रतापगढ़ के मूल निवासी व मुंबई में शिवसेना के उपशहर प्रमुख राजेश सिंह ने इस वर्ष भी राजा भइया के हाथों नव वर्ष 2022 के कैलेंडर का विमोचन कराया। राजेश सिंह मुंबई में रहकर समाजसेवी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। राजा भइया के प्रबल समर्थक, बिल्डर राजेश सिंह ने मुंबई में ही कैलेंडर बनवाया।आज राजभवन बेंती (कुण्डा) प्रतापगढ़ में राजा भइया द्वारा कैलेंडर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर अशोक तिवारी,कृष्णा तिवारी,सर्वेश सिंह व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती