पृथ्वी के सच्चे देवदूत हैं डॉक्टर्स–पं लल्लन तिवारी

पृथ्वी के सच्चे देवदूत हैं डॉक्टर्स–पं लल्लन तिवारी
मुंबई। कोरोना संक्रमण काल में डॉक्टरों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए जिस तरह से मरीजों की जान बचाई, उससे एकबार फिर साबित हो गया कि डॉक्टर्स  ही पृथ्वी के सच्चे देवदूत है। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन द्वारा परिश्रम संस्था  सहयोग से राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की अमूल्य सेवाओं की जितनी भी सराहना की जाए कम है।  महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के  शुभ हस्तों मुंबई के अनेक नामी डॉक्टरों को उनकी महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा परिश्रम संस्था के प्रमुख मार्गदर्शक कृपाशंकर सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र के डॉक्टरों ने साबित कर दिया कि वे कठिन परिस्थितियों में भी मरीजों की जान बचाने के लिए अपने जीवन की परवाह नहीं करते। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य लोगों में एडवोकेट अखिलेश चौबे तथा राहुल एजुकेशन के सीओओ उत्सव तिवारी का समावेश रहा।

Comments

Popular posts from this blog

राज्यातील अतिरिक्त शिक्षकांच्या समायोजन प्रक्रियेला आणि पगार बंदीला स्थगितीशिक्षक भारतीच्या पाठपुराव्याला यश

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती