बेस्टी एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हुआ गीतों से सजी शाम देश के नाम

बेस्टी एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हुआ गीतों से सजी शाम देश के नाम
मुंबई। साहित्यिक,सांस्कृतिक, सामाजिक संस्था बेस्टी एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट दोहा-कतर द्वारा आयोजित 'गीतों से सजी शाम देश के नाम' का भव्य आयोजन शुक्रवार दिनांक 26 नवंबर 2021 को अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। उक्त कवि सम्मेलन की अध्यक्षता संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा अफसाना सैयद ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर सुनील यादव,विशिष्ट अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध गीतकार प्रेम सिंह (दास प्रेम), सुप्रसिद्ध गीतकार,ग़ज़लकार मयकश आजमी एवं ललिता मिश्रा उपस्थित थी। कवि सम्मेलन का आयोजन मुंबई के सुप्रसिद्ध कवि पत्रकार विनय शर्मा दीप ने की तथा व्यवस्थापक के रूप में आभा चौहान की भूमिका सराहनीय रही। कवि सम्मेलन की बागडोर संभालते हुए संस्था के संस्थापक बैजनाथ शर्मा 'मिंटू' ने अपनी सुरीली,मधुरिम आवाज तथा गजलों की चंद पंक्तियों द्वारा शानदार मंच संचालन करते हुए कवियों,गीत कारों को आवाज देते हुए सर्वप्रथम गाजियाबाद उत्तर प्रदेश की सुप्रसिद्ध कवियत्री शालिनी मिश्रा के सुमधुर आवाज से सरस्वती वंदना का शुभारंभ किया, तत्पश्चात बारी-बारी से सभी गीत कारों को आमंत्रित किया,सभी ने एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट गीतों से यूट्यूब,फेसबुक लाइव से जुड़कर सुनने वाले श्रोताओं साहित्यकारों को मंत्रमुग्ध कर दिया।आमंत्रित गीतकारों में छत्तीसगढ़ से नव अंकुर कवियत्री गायत्री श्रीवास अभिलाषा,अलीपुर दिल्ली से एडवोकेट जयसिंह मान सेन, भोजपुर बिहार से अर्जुन कुमार ठाकुर, जौनपुर उत्तर प्रदेश से नरसिंह बचन सिंह, गाजियाबाद से शालिनी मिश्रा, झांसी मध्य प्रदेश से कल्पेश यादव, मुंबई महाराष्ट्र से पंडित शिव प्रकाश जौनपुरी, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से कविता सेन प्रवेश, मुंबई महाराष्ट्र से जवाहरलाल निर्झर,मुंबई महाराष्ट्र से गीतकार सदाशिव चतुर्वेदी मधुर, मुंबई महाराष्ट्र से गीतकार डॉक्टर अरुण प्रकाश मिश्रा अनुरागी, छत्तीसगढ़ से रामरतन श्रीवास, बिलासपुर छत्तीसगढ़ से कवियत्री उषा श्रीवास, नई दिल्ली से गीतकार पंकज तिवारी, सोनभद्र उत्तर प्रदेश से गीतकार श्याम बिहारी मधुर, मुंबई ठाणे महाराष्ट्र से कवियत्री डॉ आनंदी सिंह रावत एवं नालासोपारा मुंबई महाराष्ट्र से इंदू भोलानाथ मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे। कवि सम्मेलन के पश्चात आयोजक विनय शर्मा दीप ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का परिचय देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। अंत में संस्थापक बैजनाथ शर्मा मिंटू ने उपस्थित सभी साहित्यकारों,गीतकारों के गीतों की प्रस्तुति को सराहा और मंच का सहयोग देने हेतु सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा सम्मान पत्र देकर सम्मानित करते हुए कवि सम्मेलन के समापन की घोषणा की।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती