साहित्यिक संस्था राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ द्वारा हुआ भव्य कवि गोष्ठी

साहित्यिक संस्था राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ द्वारा हुआ भव्य कवि गोष्ठी
मुंबई। साहित्यिक सांस्कृतिक  सामाजिक संस्था राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ के तत्वाधान में रविवार 21 नवंबर 2021 को संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सह सह-संस्थापक अनिल कुमार राही की अध्यक्षता में एवं संस्थापक रामस्वरूप प्रीतम श्रावस्तवी के सुंदर संचालन में यादगार कवि गोष्ठी संपन्न हुई। आमंत्रित साहित्यकारों में धार मध्य प्रदेश से वरिष्ठ साहित्यकार महेश शर्मा, खगड़िया बिहार से सुप्रसिद्ध कवियत्री साधना भगत, सोनभद्र उत्तर प्रदेश से दिलीप सिंह दीपक एवं जौनपुर उत्तर प्रदेश अनुराग चतुर्वेदी अनुरागी उपस्थित थे। जिनकी उपस्थिति में राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ वर्चुअल ब्रॉडकास्ट के माध्यम से फेसबुक लाइव हजारों श्रोताओं की उपस्थिति में भव्य कवि गोष्ठी संपन्न हुआ।उक्त समारोह का आयोजन, संयोजन राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ” के संस्थापक रामस्वरूप प्रीतम (श्रावस्तवी),सह- संस्थापक व अध्यक्ष अनिल कुमार राही (मुंबई),संयोजक संजय द्विवेदी (कल्याण-महाराष्ट्र),सचिव धीरेन्द्र वर्मा धीर(लखीमपुर खीरी),संरक्षक दिवाकर चंद्र त्रिपाठी “रसिक”(छत्तीसगढ़) एवं मीडिया प्रभारी विनय शर्मा “दीप” (ठाणे- महाराष्ट्र),उपाध्यक्ष सत्यदेव विजय(मुंबई),कोषाध्यक्ष प्रमिला मेहरा किरण,उपसचिव प्रियंका गुप्ता भोर के सहयोग से संपन्न हुआ।अंत में उपस्थित सभी साहित्यकारों को  संस्था द्वारा सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया तथा कार्यक्रम का समापन किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न