कवि पत्रकार विनय शर्मा दीप काव्य विभूषण सम्मान से हुए सम्मानित

कवि पत्रकार विनय शर्मा दीप काव्य विभूषण सम्मान से हुए सम्मानित
मुंबई
साहित्यिक,सांस्कृतिक,सामाजिक संस्था काव्य स्पंदन साहित्यिक पटल नोएडा,उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में गुरुवार दिनांक 30 सितंबर 2021 को पटल की संस्थापिका श्रीमती अलका श्री मिश्रा के आमंत्रण पर ठाणे,मुंबई महाराष्ट्र से कवि,पत्रकार विनय शर्मा दीप का भव्य एकल काव्यपाठ हुआ। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार सुरेंद्र शर्मा सागर ने की तथा आयोजन संस्था के उपाध्यक्ष श्रीराम सहज ने की। दीप के लाइव काव्यपाठ फेसबुक पटल पर सैकड़ों मित्र साहित्यकारों व संबंधियों ने लाइक कमेंट करके खूब आशीर्वाद प्रदान किया। अंत में संस्थापिका अलका श्री मिश्रा ने उपस्थित सभी साहित्यकारों के साथ विनय शर्मा दीप का आभार प्रगट करते हुए धन्यवाद दिया और उत्कृष्ट काव्य पाठ हेतु काव्य विभूषण सम्मान देकर सम्मानित किया। विनय शर्मा दीप के कुछ रचनाओं की चंद पंक्तियां निवेदित हैं।हिंदी पखवाड़े पर राष्ट्रभाषा हिंदी का सम्मान करते हुए कहते हैं----

सदा पूजन सदा अर्चन सदा कीर्तन करूंगा मैं।
सदा हल्दी व कुमकुम से तिलक चंदन करूंगा मैं।
मेरे मन के ही मंदिर में सजी संवरी ओ मूरत है।
उसी के तन का हूं टुकड़ा सदा वंदन करूंगा मैं।।

देश के गद्दारों को सावधान करते हुए विनय शर्मा दीप के छंद सराहे गए---

छछूंदर की तरह अब घूमना तो बंद कर दो तुम।
कि दादुर गाल सा यूं फूलना तो बंद कर दो तुम।
ये बिच्छू नेवले सी हरकतें अच्छी नहीं होती।
सुधारो दीप खुद को घूरना अब बंद कर दो तुम।।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती