कलवा (पूर्व) में ध्वजारोहण के साथ हुआ भारत माता की पूजा,लगे जयकारे

*कलवा में फहरा तिरंगा हुई भारत माता की पूजा*
ठाणे
कलवा (पूर्व) भास्कर नगर, पौण्डपाढा के चाल कमेटियों पूर्वांचल चाल कमेटी,आजाद चाल कमेटी,जयहिन्द चाल कमेटी,विश्वकर्मा चाल कमेटी, राधाकृष्णा चाल कमेटी,शिवशंकर चाल कमेटी व शारदा हाईस्कूल, कलवा हाईस्कूल सहित कई ठिकानों पर मंगलवार सुबह 26 जनवरी 2021 भारत देश की आन-बान-शान और हमारी पहचान तिरंगा ध्वज को फहराते हुए देखा गया।पूर्वांचल चाल कमेटी में अश्विनी कुमार यादव के संयोजन,जयहिन्द चाल कमेटी में केशव शर्मा के संयोजन,आजाद चाल कमेटी में संदीप यादव, विन्ध्यवासिनी चाल कमेटी में वार्ड क्रमांक 25 के भाजपा अध्यक्ष कन्हैयालाल विश्वकर्मा के संयोजन,शिवसेना शाखा,भास्कर नगर मार्केट में शाखा प्रमुख पारस यादव के संयोजन में तथा पौण्डपाढा में भारत माता की पूजा व मार्केट में ध्वजारोहण अरविंद कलवार (भाजपा सक्रिय पदाधिकारी) के संयोजन में किया गया।उक्त संविधान दिवस अर्थात गणतंत्र दिवस पर यादव महासंघ के युवा अध्यक्ष सुनील कुमार यादव,कवि पत्रकार विनय शर्मा दीप,कवि शायर ईश्वर मौर्य अबोध,संदीप पाल,संदीप जैसवार,मुन्ना यादव मयंक,तिवारी जी,उमा शंकर वर्मा,सुनील यादव,अनिल यादव,राजन शर्मा,उप शाखा प्रमुख श्याम यादव,संतोष विश्वकर्मा,सहदेव प्रजापति,खुशी शर्मा,संजय विश्वकर्मा,पवन पाल,विरू यादव, अमन मिश्रा, आनंद मिश्रा (नन्हे),अजीत यादव,राजेश गुप्ता, राजेश शर्मा,मनोज शर्मा, योगेश यादव, रोहित कलवार,रमेश यादव,सतीराम प्रजापति आदि उपस्थित थे।उक्त समारोह में सभी स्थानों पर झंडारोहण,राष्ट्रगान पश्चात तिरंगे को सलामी दी गयी। कवि,शायर ईश्वर मौर्य अबोध,कवि विनय शर्मा दीप,कवि,गीतकार अश्विनी कुमार यादव ने अपने भक्ति गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती