Posts

वीर इन्द्रा सोशल ग्रुप सोसाइटी के सौजन्य से बच्चों को मिली ट्रैकसूट,शूज और खेल सामग्री

Image
वीर इन्द्रा सोशल ग्रुप सोसाइटी के सौजन्य से बच्चों को मिली ट्रैकसूट,शूज और खेल सामग्री जौनपुर। जनपद के बदलापुर विकास खंड के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय कमालपुर, बदलापुर, जौनपुर में बच्चों के   सर्वांगीण विकास के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। नई दिल्ली में कार्यरत रेल भूमि विकास प्राधिकरण के महाप्रबंधक ओम प्रकाश यादव (IRAS) के विशेष प्रयास और मनोज कुमार दुबे CMD भारतीय रेलवे वित्त निगम नई दिल्ली के सौजन्य से देश की प्रतिष्ठित नवरत्न कंपनी के CSR फण्ड  से विद्यालय की छात्राओं को ट्रैकसूट और जूते (शूज) वितरित किए गए। इसके साथ ही, बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय में खेलकूद के लगभग सभी आवश्यक सामान भी भिजवाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि उक्त उच्च गुणवत्ता के सामान की आपूर्ति प्रतिष्ठित एनजीओ वीर इंद्रा सोशल ग्रुप सोसाइटी द्वारा की गई है। विद्यालय में खेल के नए उपकरण और खेल सामग्रियां पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कहा कि अब उन्हें विद्यालय में खेलकूद के बेहतर अवसर और अपनी प्रतिभा निखारने का पूरा मौ...

हिंदी पखवाड़ा महोत्सव 2026 के अंतर्गत स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

Image
हिंदी पखवाड़ा महोत्सव 2026 के अंतर्गत स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा महोत्सव 2026 के अंतर्गत स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “हिंदी के शब्द, नशामुक्ति का संकल्प” रखा गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं जागरूकता उत्पन्न करने के साथ-साथ नशामुक्ति के प्रति सामाजिक चेतना को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के समन्वयक हिंदी विभाग के अध्यक्ष, प्रो. आशुतोष कुमार सिंह सर रहे एवं प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. अलका मिश्रा एवं डॉ. अजीत सिंह तथा सह-संयोजक डॉ. बबलू यादव रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरभी तिवारी, शोधार्थी, हिंदी विभाग द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा हिंदी भाषा के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देने वाले रचनात्मक एवं प्रभावशाली स्लोगन प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के परिणाम में प्रथम स्थान तृषा द्विवेदी तथा द्वितीय स्थान सत्या प्रजापति को प्राप्त हुआ। वहीं तृतीय स्थान आकाश सिंह एवं क...

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री मोती सिंह का मुंबई में जोरदार स्वागत और सम्मान

Image
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री मोती सिंह का मुंबई में जोरदार स्वागत और सम्मान मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ के मुंबई आगमन पर समाजसेवक अविनाश दिनेश पांडेय सहित विभिन्न गणमान्य लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुंबई आगमन पर आयोजित स्वागत के दौरान अविनाश दिनेश पांडेय ने मोती सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल मुंबई प्रवास की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दोनों के बीच सामाजिक सरोकारों, समसामयिक विषयों तथा मुंबई में रह रहे उत्तर भारतीय समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा भी हुई। स्वागत समारोह में विजय सिंह, सर्वेश उपाध्याय, रामगंज के चेयरमैन राकेश सिंह, लालजी सिंह, राज सिंह, अशोक दुबे, राजा सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पूर्व मंत्री मोती सिंह का अभिनंदन करते हुए उनके मुंबई प्रवास के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर आत्मीय माहौल देखने को मिला और उपस्थित लोगों ने आपसी संवाद एवं सामाजिक समन्वय को और मजबूत बनाने पर भी विचार-विमर्श किया।

बाबा दुबे की जन गण विश्वास पदयात्रा में गूंजा हर हर महादेव

Image
बाबा दुबे की जन गण विश्वास पदयात्रा में गूंजा हर हर महादेव  जौनपुर। बदलापुर विधानसभा के पूर्व विधायक बाबा दुबे द्वारा पूरे विधानसभा में शुरू की गई जन गण विश्वास पदयात्रा अब पूरे उफान पर दिखाई दे रहा है। पूरी तरह से गैर राजनीतिक इस ऐतिहासिक यात्रा को हर वर्ग और हर जाति के लोगों को खुला समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। बदलापुर थाना अंतर्गत महमदपुर गुलरा गांव में आज गुलरेश्वर महादेव मंदिर से इस यात्रा का शुभारंभ हुआ जो पूरे गांव में हर घर, हर दरवाजे से होते हुए वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे के घर समाप्त हुई। ब्राह्मण बस्ती के अलावा निषाद बस्ती, यादव बस्ती, धोबी बस्ती और हरिजन बस्ती में इस यात्रा का अच्छा प्रतिसाद देखने को मिला। अनेक लोगों ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब उनके दरवाजे पर किसी बड़े नेता का आगमन हुआ हो। सुबह 9:30 बजे गुलरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे बाबा दुबे ने सबसे पहले भगवान शंकर, मां दुर्गा और हनुमान जी की मूर्ति को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर डॉ श्रीपाल पांडे, राम अनंद पांडे, भगवती प्रसाद पांडे, डॉ सुभाष चंद्र पांडे, प्रेम प्रकाश दुबे, शिवपूजन पांडे, ...

*विद्या वारिधि विद्यालय एण्ड जूनियर कॉलेज में धूमधाम से हिन्दी सप्ताह मनाया गया*

Image
*विद्या वारिधि विद्यालय एण्ड जूनियर कॉलेज में धूमधाम से हिन्दी सप्ताह मनाया गया*   नालासोपारा, पालघर             साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था काव्यसृजन न्यास (राष्ट्रीय) मुम्बई द्वारा दिनांक 20 सितंबर 2026 (रविवार) को विद्या वारिधि विद्यालय एण्ड जूनियर कॉलेज संतोष भवन नालासोपारा,ईस्ट (पालघर) में हिन्दी सप्ताह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में हिंदी भाषण प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें सात विद्यालय के नौवीं और दसवीं कक्षा के बच्चों ने भाग लिया और हिन्दी भाषा पर अपने विचार साझा किए।         विद्या वारिधि विद्यालय के आयुष शर्मा,सिद्धि दुबे,खुशबू प्रजापति,रीतू पटेल एवं अगस्त्य शुक्ल ने भाग लिया। रिकान पब्लिक अकादमी की तरफ से विदिशा यादव कक्षा- नौंवी की छात्रा ने भाग लिया। विद्या वारिधि विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) से आदित्य शर्मा,नैंसी विश्वकर्मा एवं लक्ष्मी यादव ने भाग लिया।किड्स वैली इंग्लिश स्कूल से राधिका सरोज ने भाग लिया। ज्ञान सागर विद्या मंदिर हाई स्कूल वाकनपाढ़ा से शेख इमरान शब्बीर एवं दीपि...

भाजपा नेता मुकेश मासूम ने की कच्ची सड़क को पक्की कराने की मांग

Image
भाजपा नेता मुकेश मासूम ने की कच्ची सड़क को पक्की कराने की मांग खुर्जा। महेश वाटिका के मुख्य कच्चे मार्ग को पक्का कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता मुकेश कुमार मासूम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजा है। उन्होंने लगभग 560 मीटर लंबे मुख्य मार्ग का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने तथा सड़क के साथ उचित नाली एवं जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। महेश वाटिका के बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने अपने नाम, हस्ताक्षर और मोबाइल नंबर सहित सामूहिक प्रार्थना पत्र मुकेश कुमार मासूम को सौंपकर अपनी समस्या शासन तक पहुंचाने का अनुरोध किया था। स्थानीय नागरिक राजेश गोविल एवं पूरन चंद शर्मा ने भी सड़क की गंभीर स्थिति से उन्हें अवगत कराया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि महेश वाटिका का लगभग 560 मीटर लंबा मुख्य मार्ग अभी कच्चा है। रास्ता असमतल होने और जगह-जगह गड्ढे होने के कारण यहां से पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को प्रतिदिन परेशानी और दुर्घटना के जोखिम का स...

स्व. धर्मावती देवी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया

Image
स्व. धर्मावती देवी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया  जौनपुर। सोमवार को चाॅंदपुर स्थित शुक्ला मैरेज लॉन में स्व. धर्मावती देवी पत्नी डॉ. विद्यानिधि ओझा की तेरहवीं संस्कार के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उक्त कार्यक्रम में जगतनारायण इण्टर कॉलेज, जगतगंज, जौनपुर के प्रबंधक पं. रामकृष्ण त्रिपाठी, पुस्तक कुटीर के अधिष्ठाता एवं पत्रकार संघ जौनपुर के कोषाध्यक्ष पं. रामदयाल द्विवेदी, श्याम  पुस्तक मंदिर स्टेशन रोड मड़ियाहूॅं , पूर्व प्रधानाचार्य पं. हरिवंश नाथ मिश्र, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी मुक्तेश्वर नाथ मिश्र, राज कॉलेज जौनपुर के प्रवक्ता विनय ओझा, मार्केटिंग इंस्पेक्टर संतोष कुमार ओझा, अजेय कुमार ओझा आयकर आयुक्त मुंबई, समर बहादुर सरोज अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता विद्युत, शिक्षक बृजेश यादव, संतोष कुमार यादव , प्रोफेसर ऋषिकांत पाण्डेय, विभागाध्यक्ष दर्शनशास्त्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज , डाॅ. प्रशांत त्रिवेदी राजनीति विज्ञान टीडीपीजी काॅल...