Posts

मुलुंड में विशेष नागरिक सत्कार समारोह

Image
मुलुंड में विशेष नागरिक सत्कार समारोह  मुंबई : मुलुंड कॉलोनी शिवाजी चौक स्थित डॉ आर. आर. सिंह जनसंपर्क कॉग्रेस कार्यालय में रविवार 20सितंबर, 2026को प्रात: 11:00बजे मिर्जापुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट शिवकुमार पटेल  के सम्मान में एक विशेष सत्कार समारोह का आयोजन किया गया है। इस गरिमामय अवसर पर आप सभी गणमान्य नागरिकों, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।प्रमुख उपस्थिति केतन शाह  अध्यक्ष ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी है। स्वागताकांक्षी / विनीत हैं डॉ. आर. आर. सिंह,  श्री राजन उठवाल, डॉ. सचिन सिंह आदि।

गणपति बप्पा की पूजा अर्चना में डूबा रहा अग्रवाल परिवार

Image
गणपति बप्पा की पूजा अर्चना में डूबा रहा अग्रवाल परिवार  भायंदर। भायंदर पश्चिम के मीरा अस्पताल के पास स्थित स्पेन सिग्नेचर इमारत में रहने वाले भरतलाल अग्रवाल और उनके परिवार द्वारा अपने आवास पर गणपति बप्पा की भव्य स्थापना की गई। पूरे 5 दिनों तक अग्रवाल परिवार भगवान गणेश की भक्ति अर्चना में डूबा रहा। पांचवें दिन अग्रवाल परिवार ने भक्ति और श्रद्धा के साथ बप्पा का विसर्जन किया। इस अवसर पर पूरा परिवार अत्यंत भावुक दिखाई दे रहा था। अग्रवाल परिवार द्वारा पिछले 17 वर्षों से लगातार बप्पा की स्थापना की जा रही है।

आक्रोशित बी-पैक्स कर्मचारी 22 सितंबर को लखनऊ में करेंगे घेराव

Image
आक्रोशित बी-पैक्स कर्मचारी 22 सितंबर को लखनऊ में करेंगे घेराव जौनपुर। उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ की जौनपुर शाखा के आह्वान पर क्षेत्र के बी-पैक्स (B-PACS) कर्मचारियों ने बकाया वेतन और कमीशन न मिलने को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। समिति के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि आगामी 21 सितंबर तक कर्मचारियों की वेतन संबंधित जायज मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो 22 सितंबर 2026 को प्रदेश भर के बी-पैक्स कर्मचारी लखनऊ स्थित आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता कार्यालय का घेराव करेंगे। इस संबंध में वी-पैक्स पर कार्यरत कर्मचारी को नियमित समयबद्ध वेतन दिलाए जाने तथा प्रस्तावित आंदोलनाआत्मक कार्यक्रम की सूचना के संबंध में उत्तर प्रदेश सहकारी सीमित कर्मचारी संघ की शाखा जौनपुर ने शनिवार को सहकारी सीमित कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह के नेतृत्व में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंध सहकारिता जौनपुर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने वालों में कोषाध्यक्ष रामनाथ सोनकर,महामंत्री गुलाबचंद यादव , संगठन मंत्री विजय प्रकाश सिंह, पवन तिवारी ,श्रीकांत दुबे , राहुल पांडे , पवन त...

जौनपुर जिले के श्रद्धा स्थान स्व.सुभाष चन्द्र यादव जी की श्रद्धांजलि सभा

Image
जौनपुर जिले के श्रद्धा स्थान स्व.सुभाष चन्द्र यादव जी की श्रद्धांजलि सभा जौनपुर:  कुकड़ीपुर (देवकली)निकट पूर्वांचल विश्वविद्यालय  स्थित निज निवास पर मंगलवार 22सितंबर, 2026 को सुबह 10बजे से सभी के आगमन तक जाैनपुर जिले के लोकप्रिय श्रद्धास्थान स्व.सुभाष चन्द्र यादव जी की तृतीय पुण्य स्मृति पर  पुण्यआत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा, हरिनाम संकीर्तन, शांति पाठ एवं भोज का कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम हेतु सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है। भवदीय-लालचन्द्र यादव 'लाले'(सपा नेता), डॉ . विवेक यादव (प्रबंधक -राज बहादुर पी.जी.कॉलेज, गुलालपुर एवं प्रबंधक -ब्रजेश इण्टर कॉलेज, गुलालपुर), डॉ.जितेंद्र यादव (जिला उपाध्यक्ष -समाजवादी पार्टी जौनपुर, प्रबंधक-जनहित इण्टर कॉलेज, मोलनापुर), डॉ.आलोक कुमार यादव (एम.बी.बी.एस., एम. एस. आर्थो) दुर्गा सिटी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर। शोकाकुल परिवार डॉ अमित यादव, अजीत यादव, अंजनी यादव, अंकित यादव, कृष्णा यादव, आयुष राज यादव एवं समस्त शोकाकुल परिवार हैं।

मालाड में हिंदी दिवस पर रविवार को विराट कवि सम्मेलन

Image
मालाड में हिंदी दिवस पर रविवार को  विराट कवि सम्मेलन  मुंबई : मालाड पूर्व दत्त मंदिर रोड स्थित शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल  में रविवार, 20सितंबर, 2026को शाम 4:00बजे सेअखिल ब्रह्मविज्ञान संस्थान, मुंबई एवं राजभाषा हिंदी प्रचार संस्थान मुंबई द्वारा शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल, मालाड के सौजन्य से हिंदी दिवस पर विराट कविसम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसकी अध्यक्षता डॉ. शारदाप्रसाद शर्मा (संस्थापक शारदा ज्ञानपीठ  स्कूल मालाड), स्वागताध्यक्ष डॉ.ओमप्रकाश दुबे (डायरेक्टर आयुर्वेद महाविद्यालय नालासोपारा), मुख्य अतिथि राम कुमार पाल( 'कार्याध्यक्ष आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन मुंबई') , प्रमुख अतिथि डॉ. ऋजुता ओमप्रकाश दुबे ('डीन आयुर्वेद महाविद्यालय नालासोपारा'), विशिष्ट अतिथि  देवेन्द्र तिवारी ('महामंत्री उत्तर भारतीय संघ मुंबई), सम्मानित अतिथि  अनिलकुमार मिश्र('श्रेया लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड') , अभिनंदनीय अतिथि आशीष मिश्र ( 'भवन निर्माता'), श्रद्धेय अतिथि  विनोद मिश्र ('समाज सेवी') सम्मान मूर्तियॉ- चंद्रवीर बंशीधर यादव (समाजसेवी श...

मीरा भायंदर आयुक्त आवास पर पहली बार गणपति बप्पा मोरया की गूंज

Image
मीरा भायंदर आयुक्त आवास पर पहली बार गणपति बप्पा मोरया की गूंज भायंदर।। मीरा भायंदर महानगरपालिका की स्थापना के 25 वर्षों में पहली बार आयुक्त आवास पर गणपति बप्पा विराजमान हुए। गणपति बप्पा मोरया की आवाज से पूरा आयुक्त आवास परिसर गूंज उठा। आयुक्त राधा विनोद शर्मा ने पहली बार अपने आवास पर सात दिवसीय बप्पा की पूरी भक्ति भावना के साथ स्थापना की। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और नगरसेवकों को बप्पा के दर्शन और आशीर्वाद के लिए आमंत्रित किया। आयुक्त आवास पर विराजमान गणपति बप्पा का दर्शन करने के लिए प्रतिदिन भारी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। विधायक नरेंद्र मेहता, महापौर डिंपल मेहता, परिवहन समिति के सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, सभापति रजनीकांत मयेकर, प्रभाग सभापति मदन सिंह ,नगरसेवक मनोज दुबे , नगरसेवक नवीन सिंह परिवहन सदस्य सुरेश दुबे, आशिष लोढा के अलावा भारी संख्या में नगरसेवकों और गणमान्य लोगों ने यहां पहुंच कर बप्पा के दर्शन किए। आयुक्त राधा विनोद शर्मा ने सभी आगंतुकों का स्वागत सम्मान करते हुए उन्हें प्रसाद वितरित किया

जौनपुर में आनंदम योग एवं वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ

Image
जौनपुर में आनंदम योग एवं वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ जौनपुर। पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि योग हमारी भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण विरासत है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग लोगों को स्वस्थ और अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। वह नगर के सुहाग मैरिज हॉल के पास मुरादगंज रुद्रपुरम कॉलोनी सेक्टर-2 में स्थित आनंदम योग एवं वेलनेस सेंटर के उद‍्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गांव और शहर में योग तथा वेलनेस सेंटर होने से लोगों को नियमित योगाभ्यास के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलता है। ऐसे केंद्र समाज को स्वस्थ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। राष्ट्रीय हिन्दू भगवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अंजना सिंह ने कहा कि महिलाओं के लिए योग और वेलनेस सेंटर विशेष रूप से उपयोगी हैं। योग के माध्यम से महिलाएं अपने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति और आत्मविश्वास पर भी ध्यान दे सकती हैं। यदि प्रत्येक क्षेत्र में नियमित योग कक्षाएं और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हों तो परिवार और समाज दोनों को इसका लाभ मिलेगा। ...