Posts

मालाड में हिंदी दिवस पर विराट कवि सम्मेलन

Image
मालाड में हिंदी दिवस पर विराट कवि सम्मेलन  मुंबई : मालाड पूर्व दत्त मंदिर रोड स्थित शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल  में रविवार, 20सितंबर, 2026को शाम 4:00बजे सेअखिल ब्रह्मविज्ञान संस्थान, मुंबई एवं राजभाषा हिंदी प्रचार संस्थान मुंबई द्वारा शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल, मालाड के सौजन्य से हिंदी दिवस पर विराट कविसम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसकी अध्यक्षता डॉ. शारदाप्रसाद शर्मा (संस्थापक शारदा ज्ञानपीठ  स्कूल मालाड), स्वागताध्यक्ष डॉ.ओमप्रकाश दुबे (डायरेक्टर आयुर्वेद महाविद्यालय नालासोपारा), मुख्य अतिथि राम कुमार पाल( 'कार्याध्यक्ष आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन मुंबई') , प्रमुख अतिथि डॉ. ऋजुता ओमप्रकाश दुबे ('डीन आयुर्वेद महाविद्यालय नालासोपारा'), विशिष्ट अतिथि  देवेन्द्र तिवारी ('महामंत्री उत्तर भारतीय संघ मुंबई), सम्मानित अतिथि  अनिलकुमार मिश्र('श्रेया लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड') , अभिनंदनीय अतिथि आशीष मिश्र ( 'भवन निर्माता'), श्रद्धेय अतिथि  विनोद मिश्र ('समाज सेवी') सम्मान मूर्तियॉ- चंद्रवीर बंशीधर यादव (समाजसेवी शिक्षाविद्) ...

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भारत माता मिशन ने की राष्ट्र के उन्नति की कामना

Image
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भारत माता मिशन ने की राष्ट्र के उन्नति की कामना वाराणसी। भारत माता मिशन एवं चिन्मय भारत न्यास के संयुक्त तत्वावधान में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में विशेष धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महंत अजीत मिश्रा ने विधि-विधान से भगवान का पूजन-अर्चन कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु, स्वस्थ जीवन एवं राष्ट्र की निरंतर प्रगति और गौरव की कामना की। पूजन के दौरान भारत माता मिशन की ओर से राष्ट्रहित एवं प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही सेवा एवं धार्मिक भावना को आगे बढ़ाते हुए विशाल भंडारे के आयोजन का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष देवेशजी, बंगाल चुनाव में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तथा अति पिछड़ा आयोग के सदस्य अशोकजी, डॉ. जेपी मिश्रा, पीठाधीश्वर स्वामी विवेक चैतन्य, अमितेश उपाध्याय, अभिषेक बहेलिया, अभिषेक राय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। काशी के प्रसिद्ध विद्वान आचार्य पंडित अखिलेशजी के मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन ए...

आज कल्याण में लक्ज़री ऑटोमोबाइल्स ऑटोपार्क इंडिया मोटर्स का भव्य उद्घाटन

Image
आज कल्याण में लक्ज़री ऑटोमोबाइल्स ऑटोपार्क इंडिया मोटर्स का भव्य उद्घाटन कल्याण: भारत का नंबर 1मल्टीब्रांड कार  डीलरशिप लक्जरी ऑटोमोबाइल्स ऑटोपार्क इंडिया मोटर्स का भव्य उद्धाटन मोहन ड्राइवेका  अग्रवाल कॉलेज के पास गांधारी रोड कल्याण (पश्चिम) 421301 में होगा। जिसमें  मेजबान(होस्ट) हैं सभी के चहेते और अपने सामाजिक कार्यों से सभी के दिलों पर राज करने वाले परम श्रद्धेय मुरलीधर तिवारी, जयनारायण पंडित, विजयनारायण पंडित, हृदयनारायण पंडित, शिवनारायण पंडित एवं डॉ  श्यामनारायण पंडित। उद्घाटन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के सैकड़ों गणमान्य उपस्थित रहेंगे।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली के निवास पर विराजमान श्री गणेश

Image
आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली के निवास पर विराजमान श्री गणेश मुंबई। आरटीआई कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार अनिल गलगली के निवास पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ स्थापित की गई। गणराय के आगमन से निवास पर भक्तिमय एवं आनंदपूर्ण वातावरण बना हुआ है। इस अवसर पर परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने श्री गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। अनिल गलगली ने गणराय से सभी के सुख, शांति, समृद्धि और मुंबई के विकास की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि श्री गणेश विघ्नहर्ता और बुद्धि-विवेक के प्रतीक हैं। गणराय की कृपा से समाज में सद्भाव, सकारात्मकता और सेवा की भावना मजबूत हो, यही प्रार्थना है।

लालबागचा राजा के दरबार में फिल्म जगत,मीडिया की विशेष उपस्थिति

Image
लालबागचा राजा के दरबार में फिल्म जगत,मीडिया की विशेष उपस्थिति मुंबई | मुंबई के विश्वविख्यात लालबागचा राजा के दरबार में गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ अभिनेता रजा मुराद, SAB ग्रुप के अध्यक्ष मारकंड अधिकारी, कैलाश अधिकारी तथा वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता विनोद पाठक ने लालबागचा राजा के विशेष दर्शन कर भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के अवसर पर सभी ने भगवान श्री गणेश से देश और समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। गणेशोत्सव के दौरान मुंबई की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा एक बार फिर पूरे उत्साह के साथ दिखाई दे रही है। वरिष्ठ अभिनेता रजा मुराद ने भगवान गणेश के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए दर्शन किए। वहीं SAB ग्रुप के अध्यक्ष मारकंड अधिकारी और कैलाश अधिकारी की उपस्थिति ने भी इस धार्मिक आयोजन की गरिमा बढ़ाई। वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता विनोद पाठक ने कहा कि लालबागचा राजा मुंबई की आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का एक महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। गणेशोत्सव केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि लोगों को आपसी भाईचारे और सद्भा...

अवधेश विश्वकर्मा 'नमन' द्वारा रचित पहली पुस्तक "मेरी अभिलाषा मेरा मन"का हुआ शानदार लोकार्पण

Image
अवधेश विश्वकर्मा 'नमन' द्वारा रचित पहली पुस्तक "मेरी अभिलाषा मेरा मन"का हुआ शानदार लोकार्पण  आकार म्यूजिक,और विभावरी काव्य धारा तथा स्वर संगम फाऊंडेशन के तत्वावधान में कल तारीख 13 सितंबर, 2026 ,हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर ,कवि ,नाटककार, संगीतकार अवधेश विश्वकर्मा 'नमन'की प्रथम पुस्तक मेरी अभिलाषा मेरा मन' का लोकार्पण, मुंबई के मीरा रोड में प्रसिद्ध साहित्यिक मंच विरूंगला केंद्र में,बड़े धूमधाम से सम्पन्न हुआ।"मेरी अभिलाषा मेरा मन " (नीलम पब्लिकेशन के द्वारा प्रकाशित) पुस्तक लोकार्पण में, महानगर के तमाम प्रसिद्ध कवि साहित्यकार उपस्थित थे। पुस्तक लोकार्पण के कार्यक्रम, आदरणीय हौशिला अन्वेषी जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मुख्य वक्ताओं में हृदयेश मयंक, हरिप्रसाद राय, शैलेश सिंह, तथा राकेश शर्मा ने "मेरी अभिलाषा मेरा मन "पर अपने वक्तव्य दिये। मुख्य अतिथि के रुप में हुबनाथ पांडेय जी ने पुस्तक मेरी अभिलाषा मेरा मन" पुस्तक पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा! अवधेश विश्वकर्मा 'नमन' आप अपने गीतों और ग़ज़लों को विरूंगला क...

राजस्व विभाग का अजब कारोबार, 60 साल बाद होगी आवंटित जमीन की SIT जांच

Image
राजस्व विभाग का अजब कारोबार, 60 साल बाद होगी आवंटित जमीन की SIT जांच मुंबई। कल्याण में पद्मिनी प्रीमियर का निर्माण करने वाली प्रीमियर ऑटोमोबाइल्स की जमीन के आवंटन के मामले में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर ही सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। छह दशक से भी अधिक समय पहले, यानी 1962 से 1965 के दौरान विभिन्न सरकारी आदेशों के माध्यम से आवंटित 170 एकड़ से अधिक जमीन की जांच के लिए 4 सितंबर 2026 को एसआईटी का गठन किया गया है। खास बात यह है कि यह जांच कांग्रेस नेता नाना पटोले की शिकायत के आधार पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के आदेश से शुरू की गई है। शिकायत प्राप्त होने के महज 8 दिनों के भीतर बिना किसी प्राथमिक जांच के समिति गठित किए जाने से आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है।मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए उद्योग-धंधों को आमंत्रित कर रहे हैं, वहीं राजस्व विभाग इस तरह अनावश्यक कागजी कार्रवाई के जरिए उद्योगों को परेशान कर रहा है। ऐसे में राज्य में उद्योग कैसे आएंगे और रोजगार सृजन कैसे होगा, यह सवाल भी उठाया जा रहा है। प्रीमियर ऑटोमोबाइल्स की स्थापना 1944 में...