Posts

डा. राजेश्वर उनियाल उत्तराखंड भाषा संस्थान के सदस्य नियुक्त

Image
डा. राजेश्वर उनियाल उत्तराखंड भाषा संस्थान के सदस्य नियुक्त मुंबई। मुंबई के वरिष्ठ साहित्यकार डा. राजेश्वर उनियाल को उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड भाषा संस्थान का सदस्य नियुक्त किया है। डा. उनियाल 40 वर्षों तक राजभाषा के विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे व वर्तमान में होटल प्रबंधन संस्थान, दादर में हिंदी सलाहकार हैं। आपने मुंबई विश्वविद्यालय से डा. शीतला प्रसाद दुबे के मार्गदर्शन में हिंदी लोक साहित्य में पीएचडी की थी । उनकी सृजनशीलता को देखते हुए भारत के माननीय राष्ट्रपति ने भी पुरस्कृत किया है। इसी के साथ आप दो बार महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी से सदस्य भी रहे। कई पुरस्कारों से सम्मानित डा. राजेश्वर उनियाल एक ओजस्वी वक्ता तथा कवि भी हैं।

पूर्व सैन्य अधिकारी ओमप्रकाश दुबे के आकस्मिक निधन से फैली शोक की लहर

Image
पूर्व सैन्य अधिकारी ओमप्रकाश दुबे के आकस्मिक निधन से फैली शोक की लहर  जौनपुर। जनपद के कसियापुर, पट्टीनरेंद्रपुर निवासी पूर्व सैन्य अधिकारी ओमप्रकाश दुबे के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अत्यंत विनम्र, शालीन और सहयोगी प्रवृत्ति के ओमप्रकाश दुबे बीएसएफ में उप निरीक्षक के रूप में लंबी सेवा देने के बाद 2013 में सेवानिवृत हुए । तबसे वे लगातार अपने गांव में रहकर कृषि कार्य के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में पूरी तरह से सक्रिय थे। वह अपने पीछे तीन भाइयों सत्य प्रकाश दुबे, वेद प्रकाश दुबे, आत्म प्रकाश दुबे तथा पुत्र विनय कुमार दुबे तथा आलोक कुमार दुबे समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन की खबर मिलते ही उनका अंतिम  दर्शन करने वालों का तांता लग गया। उनके निधन पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष सिंह, राजेश सिंह, विश्व हिंदू परिषद प्रमुख साधु तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार मंगलेश्वर (मुन्ना) त्रिपाठी, पूर्व प्रधान महमदपुर गुलरा रमेश चंद्र पांडे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार डॉ सुभाष चंद्र पांडे, पत्रकार प्रमोद पांडे, मीरा भायंदर परिवहन स...

कवि जितेन्द्र कुमार दुबे से प्रोफेसर राम शर्मा ने शिष्टाचार भेंट किया

Image
कवि जितेन्द्र कुमार दुबे से प्रोफेसर राम शर्मा ने शिष्टाचार भेंट किया  लखनऊ। मंगलवार, 01 सितंबर 2026 को हजरतगंज कोतवाली परिसर स्थित कार्यालय में कवि एवं अपर पुलिस उपायुक्त जितेन्द्र कुमार दुबे से जनता वैदिक कॉलेज, बड़ौत, बागपत के अंग्रेजी विभाग में कार्यरत प्रोफेसर राम शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। डाॅ. मनोज कुमार की उपस्थिति में प्रोफेसर राम शर्मा ने कवि जितेन्द्र कुमार दुबे को अपनी पुस्तक भेंट किए तथा साहित्य, शिक्षा और समकालीन रचनात्मक गतिविधियों को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

*.‘नारी की राजनैतिक चुनौतियां और नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ विषयक निबंध प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत** .*नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकतांत्रिक व्यवस्था को सार्थकता प्रदान करने वाला: सर्वेश कुमार सिंह* *नारी की राजनैतिक चुनौतियां एवं नारी शक्ति वंदन अधिनियम विषय पर द्विदिवसीय संगोष्ठी सम्पन्न*

Image
 *.‘नारी की राजनैतिक चुनौतियां और नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ विषयक निबंध प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत**  .*नारी शक्ति वंदन अधिनियम  लोकतांत्रिक व्यवस्था को सार्थकता प्रदान करने वाला: सर्वेश कुमार सिंह*   *नारी की राजनैतिक चुनौतियां एवं नारी शक्ति वंदन अधिनियम विषय पर द्विदिवसीय संगोष्ठी सम्पन्न*  लखनऊ, 01 सितम्बर 2026। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान, लखनऊ एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम, लखनऊ के संयुक्त तत्त्वावधान में “नारी की राजनैतिक चुनौतियां एवं नारी शक्ति वंदन अधिनियम” विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं का पुरस्कार वितरण एवं संगोष्ठी मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में हुई।  उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान के निदेशक श्री सर्वेश कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. डॉ. शिवानी श्रीवास्तव ने की तथा संचालन हिन्दी विभाग की प्रभारी प्रो. डॉ. सुरंगमा यादव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां वीणापाणि की प्रतिमा के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज...

नवागत एसडीएम मड़ियाहूं अजय कुमार उपाध्याय का प्रबुद्ध जन ने किया भव्य स्वागत

Image
नवागत एसडीएम  मड़ियाहूं अजय कुमार उपाध्याय का प्रबुद्ध जन ने किया भव्य स्वागत मड़ियाहूं, जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील के नवनियुक्त उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय का मंगलवार को क्षेत्र के विद्वत एवं शिक्षाविद् समाज ने अंगवस्त्रम भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि नवागत एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय करीब 17 वर्ष पूर्व मड़ियाहूं तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके व्यक्तित्व, प्रशासनिक दक्षता, कार्यशैली और दूरदर्शिता से क्षेत्र के लोग पूर्व से ही परिचित हैं। इस अवसर पर मड़ियाहूं पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एस. के. पाठक ने कहा कि “अजय कुमार उपाध्याय एक संवेदनशील, कर्मठ और दूरदर्शी प्रशासनिक अधिकारी हैं। मड़ियाहूं से उनका पुराना जुड़ाव रहा है। उनके अनुभव और कार्यकुशलता का लाभ निश्चित रूप से क्षेत्र की जनता को मिलेगा। उनका पुनः मड़ियाहूं आना हम सभी के लिए प्रसन्नता और गौरव का विषय है।” इस अवसर पर जनता इंटर कॉलेज बरसठी के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश त्रिपाठी, दिनकर इंटर कॉलेज जमालापुर के पूर्व प्रधानाचार्य सूर्यभान सिंह, बेलवा इंट...

संस्कृत विद्यालय के संस्थापक व्याकरणाचार्य पंडित राज नारायण मिश्र का निधन

Image
संस्कृत विद्यालय के संस्थापक व्याकरणाचार्य पंडित राज नारायण मिश्र का निधन जौनपुर। जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के कोल ग्रामसभा निवासी एवं श्री उमा महेश्वर संस्कृत महाविद्यालय के संस्थापक व पूर्व प्रधानाचार्य, महान विद्वान व्याकरणाचार्य पं. राज नारायण मिश्र का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।उनके पुत्र डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र ने बताया कि पं. राज नारायण मिश्र का वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हुआ। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से क्षेत्र ने शिक्षा और संस्कृत के क्षेत्र में अपना एक बड़ा विद्वान खो दिया है। पं. राज नारायण मिश्र ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने मिर्जापुर में संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य पद पर कार्य किया, लेकिन क्षेत्र के विकास और ग्रामीण अंचल में बेहतर संस्कृत शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नौकरी छोड़कर अपने पैतृक गांव लौट आए। इसके बाद उन्होंने श्री उमा महेश्वर संस्कृत विद्यालय की नींव रखी।विद्यालय की स्थापना के बाद उन्हो...

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा ताई अजित पवार से मिला जैन समाज का प्रतिनिधिमंडल

Image
उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा ताई अजित पवार से मिला जैन समाज का प्रतिनिधिमंडल मुंबई। राकांपा (अजित पवार गुट) के महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव व पूर्व राज्य मंत्री डाॅ आसिफ शेख के मार्गदर्शन एवं श्री जैन धार्मिक शिक्षण संघ के उपाध्यक्ष संजय शाह के नेतृत्व में जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा ताई अजित पवार से भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर जैन समाज की शैक्षणिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ प्रस्तावित जैन शिक्षा संकुल के लिए भूमि उपलब्ध कराने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।  इस अवसर पर श्री जैन धार्मिक शिक्षण संघ, मुंबई के उपाध्यक्ष संजय जीवनलाल शाह, जैन अल्पसंख्यक सेवा संस्था की महिला अध्यक्ष अल्पा शाह, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार राजदूत संगठन के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं 'लंदन हेराल्ड' के भारत संस्करण प्रमुख राजेश उपाध्याय, युवा समाजसेवी पंकज उपाध्याय ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा ताई अजित पवार का भव्य सम्मान किया। प्रतिनिधिमंडल में जैन समाज के विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने जैन ...