Posts

परिवहन समिति सभापति राजकुमार मिश्रा के कार्यालय उद्घाटन समारोह में पहुंची जानी-मानी हस्तियां

Image
परिवहन समिति सभापति राजकुमार मिश्रा के कार्यालय उद्घाटन समारोह में पहुंची जानी-मानी हस्तियां  भायंदर। भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने परिवहन समिति के सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा के कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि एडवोकेट राजकुमार मिश्रा सुशिक्षित और जनता के बीच अत्यंत लोकप्रिय व्यक्ति हैं। परिवहन समिति के सभापति के रूप में जनता से जुड़ी समस्याओं के निराकरण की दिशा में सराहनीय काम करेंगे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी ने कहा कि राजकुमार मिश्रा ऊर्जावान तथा अच्छी सोच रखने वाले व्यक्ति हैं, जो राजनीति के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी पूरी तरह से सक्रिय रहते हैं।  कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित भवन निर्माता उमराव सिंह ओस्तवाल, जेडी शिक्षा ग्राम प्रतापगढ़ के चेयरमैन दिनेश त्रिपाठी, आदित्य कॉलेज केh संचालक हरिश्चंद्र मिश्रा ने एड राजकुमार मिश्रा को बधाई और शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहने वाले लोगों में महापौर डिंपल विनोद मेहता, आयुक्त राधाविन...

विगत 25वर्षों से कार्य कर रहे सैकड़ों संविदा प्राध्यापकों को अतिथि शिक्षक बनने पर किया गया मजबूर

Image
विगत 25वर्षों से कार्य कर रहे सैकड़ों संविदा प्राध्यापकों को अतिथि शिक्षक बनने पर किया गया मजबूर  मुंबई। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के देश भर में स्थित 13 परिसरों में कार्यरत संविदा प्राध्यापकों की सेवा-स्थिति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा वर्षों से संविदा पद पर कार्यरत बड़ी संख्या में प्राध्यापकों को अतिथि प्राध्यापक के रूप में कार्य करने के लिए बाध्य किए जाने के बाद शिक्षकों में असंतोष एवं भविष्य को लेकर असुरक्षा की भावना बढ़ने की बात सामने आ रही है। शिक्षकों के अनुसार, विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस निर्णय के लिए उड़ीसा उच्च न्यायालय में चल रहे प्रकरण तथा केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के कथित मौखिक निर्देशों का हवाला दिया है, जबकि शिक्षकों का दावा है कि उन्हें शिक्षा मंत्रालय की ओर से इस संबंध में कोई लिखित आदेश उपलब्ध नहीं कराया गया है। शिक्षकों का कहना है कि जिन प्राध्यापकों ने विश्वविद्यालय में 10, 15, 20 तथा 25 वर्षों से अधिक समय तक सेवाएं दी हैं, उनकी सेवा-स्थिति को अचानक निम्न स्तर पर ले जाना उनके दीर्घकालीन अनुभव एवं योगदान के साथ न...

लोकतंत्र के सशक्तिकरण में समाचार पत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका : ज्ञान प्रकाश सिंह

Image
लोकतंत्र के सशक्तिकरण में समाचार पत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका : ज्ञान प्रकाश सिंह मुंबई। समाचार पत्र हमारे दैनिक जीवन और लोकतंत्र के सशक्तिकरण में एक अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दैनिक हिंदी समाचार पत्र हमारा महानगर के 21 में स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे प्रख्यात समाजसेवी और वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि हमारा महानगर सशक्त निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज और राष्ट्र को मजबूत करने का काम कर रहा है। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने उनका स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य राजहंस सिंह, कार्यकारी संपादक राघवेंद्र नाथ द्विवेदी, महाप्रबंधक सुधीर दलवी, संवाददाता जितेंद्र मिश्रा, पत्रकार दिनेश सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान,बोरीवली में 200 सरयूपारीण ब्राह्मणों ने किया श्रावणी उपाक्रम

Image
संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान,बोरीवली में 200 सरयूपारीण ब्राह्मणों ने किया श्रावणी उपाक्रम मुंबई। अंतरराष्ट्रीय सरयूपारीण ब्राह्मण परिषद के तत्वाधान में 28अगस्त को संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान, बोरीवली मे  नदी के तट पर 200 सरयूपारीण ब्राह्मणों ने धर्माचार्य मुरलीधर मिश्र, वेदनिधि शास्त्री,डा वाणी प्रमुख विलाश शुक्ला,पं नरेंद्र मिश्रा एवं ध्रुवकुमार पांडेय के मार्गदर्शन मे श्रावणी उपाकर्म महापर्व मे  सोल्लास सहभाग किया। कार्यक्रम विधि-विधान से संपन्न हुआ। प्रमुख सरयूसेवक डा आर के चौबे एवं डा राधेश्याम तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में सुभाष उपाध्याय, इंदुप्रकाश तिवारी, कृपाशंकर पांडे, संतोष दुबे, अवधेंद्र शुक्ला,के के तिवारी,रविकांत शुक्ला, सुरेश मिश्रा, हेमंत पांडेय,अशोक तिवारी. विद्याशंकर चतुर्वेदी.चंद्रशेखर शुक्ल,नागेंद्र मिश्रा.मुकेश मिश्रा विजय श्याम शुक्ला विजयनाथ तिवारी, रवि मिश्रा.संजय शर्मा, पत्रकार नित्यानंद तिवारी आदि का समावेश रहा। मुंबई महानगरपालिका के प्रभाग अध्यक्ष प्रकाश दरेकर ने उपस्थित होकर समा...

मुंबई नगरी के अनोखे रंग साहित्यकारों के संग

Image
मुंबई नगरी के अनोखे रंग साहित्यकारों के संग  मुंबई  अखिल भारतीय साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था सृजन के रंग नवी मुंबई इकाई के तत्वावधान में 26 अगस्त 2026 को आनलाइन कविगोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त गोष्ठी में पूर्व निर्धारित विषय ' मुंबई नगरी के अनोखे रंग ' पर परिचर्चा एवं कविगोष्ठी रखी गई जिसमें उपस्थित सभी साहित्यकारों ने मुंबई महानगर के विविध आयामों ऐतिहासिक,भौतिक, भौगोलिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप का दर्शन शब्दों के रंगों में रंग कर परोसा, जिसका आनंद सभी ने लिया तथा रचना की सराहना भी की। उक्त गोष्ठी की अध्यक्षता कनकलता तिवारी ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ गज़लकार,गीतकार डॉ प्रमोद कुमार कुश तन्हा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप उपस्थित थे। आमंत्रित साहित्यकारों में रोमा झा, लक्ष्मी यादव ओजस्विनी, कविता ए झा,गीता विश्वकर्मा नेह,संजय जैन, सीमा त्रिवेदी साज़, जागृति सिन्हा, प्रवीण पाण्डेय आवारा, अमनदीप गुजराल, मीनाक्षी शर्मा पंकज, सीमा श्रीवास्तव,संजय सरस,ऊषा सक्सेना, नम्रता मिश्र साहसी, डॉ मधु स्वामी एवं दयाराम...

सुनीता सिंह सिविल सर्विसेज स्पोर्ट्स ट्रायल में नेशनल में चयनित

Image
सुनीता सिंह  सिविल सर्विसेज स्पोर्ट्स ट्रायल में नेशनल में चयनित जौनपुर। मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज स्पोर्ट्स ट्रायल एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में  नेशनल सिविल सर्विसेज स्पोर्ट्स के लिए जौनपुर जिले से आबकारी विभाग की महिला सिपाही सुनीता सिंह का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता ज्योति प्रकाश ओझा समीक्षा अधिकारी सचिवालय उत्तर प्रदेश शासन एवं कोच गौरव त्यागी के देखरेख में संपन्न हुआ। उनके चयन  पर जनपद जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन, जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह जिला आबकारी अधिकारी  विष्णु प्रताप सिंह ने मेरठ प्रतियोगिता से लौटनें के बाद सिपाही सुनीता सिंह को बधाई देते हुए उन्हें नेशनल खेल में विजय श्री हासिल करने की शुभकामनाएं दी है ।  सिविल सर्विसेज स्पोर्ट्स ट्रायल/चयन मीट वर्ष 2026-27 का प्रदेश स्तर का आयोजन  मेरठ मण्डल जनपद मेरठ में कैलाश प्रकाश स्टेडिय में किया गया था । जिसमें उ०प्र० के 18 मण्डल से कुल 150 विभिन्न विभागों से खिलाड़ी मण्डल स्तर से चयनित होकर आये थे, जिसमें से ओपन पुरुष वर्ग म...

आईपीएस रोबिन हिबू ने कैलाश मासूम को बनाया हैल्पिंग हैंड्स के कोर कमेटी का सदस्य

Image
आईपीएस रोबिन हिबू ने कैलाश मासूम को बनाया हैल्पिंग हैंड्स के कोर कमेटी का सदस्य  नई दिल्ली। अरुणांचल प्रदेश के प्रथम आईपीएस अधिकारी, दिल्ली के डीजीपी और स्पेशल पुलिस कमिश्नर रोबिन हिबू ने समाजसेवी और फ़िल्मकार कैलाश मासूम को हैल्पिंग हैंड्स एनजीओ का कोर सदस्य नियुक्त किया है! रोबिन हिबू की हैल्पिंग हैंड्स संस्था अरुणांचल के पहाड़ों में रहने वाले गरीब, एवं अनाथ बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके विकास के लिए काम करती है. साथ ही लावारिश लाशों का अपने खर्चे से दाह संस्कार करती है. कैलाश मासूम इस संस्था के साथ काफ़ी समय से जुड़े हुए हैं और इस संस्था की हर संभव मदद करते हैं! हाल ही में कैलाश मासूम के द्वारा उद्योगपति संजय सिन्हा की आर्थिक मदद से भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की साढ़े 6 फिट की प्रतिमा रोबिन हिबू की संस्था को भेंट की गई। लगभग 10 लाख रुपये की लागत से ब्रोंज (कांस्य) की बनी यह प्रतिमा दिवाली के आस पास जीरो अरुणांचल के होंग विलेज में जय हिन्द चौक पर लगने वाली है जो चायना बॉर्डर पर है!