शिक्षण समिति सभापति स्नेहा पांडे ने किया स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण
शिक्षण समिति सभापति स्नेहा पांडे ने किया स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण भायंदर। मीरा भायंदर महानगरपालिका के घोड़बंदर स्थित स्कूल क्रमांक 9 में शिक्षण समिति की सभापति स्नेहा पांडे ने मंगलवार सुबह लगभग 11:30 बजे अचानक (सरप्राइज) दौरा कर विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, विद्यार्थियों को दिए जाने वाले भोजन तथा अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान कुछ कक्षाओं में शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय की मुख्याध्यापिका द्वारा जानकारी दी गई कि संबंधित शिक्षक SIR (Special Intensive Revision) कार्य के लिए बाहर गए हुए हैं। इस पर शिक्षण समिति की सभापति ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि SIR महत्वपूर्ण कार्य है, लेकिन शिक्षकों की अनुपस्थिति के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान न हो, इसकी भी उतनी ही चिंता करना आवश्यक है। इस समस्या का शीघ्र ही उचित समाधान निकाला जाएगा, ऐसा उन्होंने स्पष्ट किया। इस दौरान विद्यालय की स्वच्छता, विद्यार्थियों के भोजन की गुणवत्ता तथा शैक्षणिक वातावरण का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि महानगरपालिका के विद्यालयों में और अधिक आधु...