शिक्षण समिति सभापति स्नेहा पांडे ने किया स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण
शिक्षण समिति सभापति स्नेहा पांडे ने किया स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण
भायंदर। मीरा भायंदर महानगरपालिका के घोड़बंदर स्थित स्कूल क्रमांक 9 में शिक्षण समिति की सभापति स्नेहा पांडे ने मंगलवार सुबह लगभग 11:30 बजे अचानक (सरप्राइज) दौरा कर विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, विद्यार्थियों को दिए जाने वाले भोजन तथा अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान कुछ कक्षाओं में शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय की मुख्याध्यापिका द्वारा जानकारी दी गई कि संबंधित शिक्षक SIR (Special Intensive Revision) कार्य के लिए बाहर गए हुए हैं। इस पर शिक्षण समिति की सभापति ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि SIR महत्वपूर्ण कार्य है, लेकिन शिक्षकों की अनुपस्थिति के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान न हो, इसकी भी उतनी ही चिंता करना आवश्यक है। इस समस्या का शीघ्र ही उचित समाधान निकाला जाएगा, ऐसा उन्होंने स्पष्ट किया।
इस दौरान विद्यालय की स्वच्छता, विद्यार्थियों के भोजन की गुणवत्ता तथा शैक्षणिक वातावरण का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि महानगरपालिका के विद्यालयों में और अधिक आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराकर विद्यार्थियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। स्नेहा पांडे शिक्षण सभापती बनते ही अब तक 23 मिभामनपा के स्कूलों का अचानक दौरा कर चुकी हैं। शिक्षण समिति की सभापति ने विशेष प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मीरा-भाईंदर की मराठी माध्यम की शालाओं में केवल मराठी ही नहीं, बल्कि अन्य भाषी व हिन्दी भाषी विद्यार्थी भी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, यह गर्व की बात है। शहर में महानगरपालिका की कुल 36 शालाएँ हैं, जिनमें विद्यार्थियों की अच्छी उपस्थिति है। भविष्य में महानगरपालिका की मराठी शालाओं की संख्या और गुणवत्ता को और बढ़ाने का नैतिक शिक्षा पर जोर, आधुनिक उच्चस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर , अत्याधुनिक सुसज्जित संगणक कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट डिजिटल क्लासरूम उपलब्ध कराने पर अत्यधिक जोर दिया जाएगा। साथ ही अधिक से अधिक अभिभावकों से अपने बच्चों का प्रवेश महानगरपालिका के विद्यालयों में कराने की अपील भी उन्होंने की क्योंकि अपने स्कूल में मुफ्त में शिक्षा, पुस्तक, बॅग, स्कूल ड्रेस, स्पोर्ट्स ड्रेस, दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा हैं l
Comments
Post a Comment