मानवाधिकार सहायता संघ के जिलाध्यक्ष ने कोल्हुआ में किया वृक्षारोपण

मानवाधिकार सहायता संघ के जिलाध्यक्ष ने कोल्हुआ में किया वृक्षारोपण
जौनपुर। महाराजगंज क्षेत्र के श्री वैष्णव भगवान देशराज श्री आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, उदयभानपुर, कोल्हुआ परिसर में मानवाधिकार सहायता संघ, जौनपुर के जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद उपाध्याय ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने "एक पौधा, एक उम्मीद" अभियान के तहत पौधा लगाकर लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। इस अवसर पर महेंद्र प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार है। पेड़ लगाने से न केवल पर्यावरण शुद्ध होता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी सुरक्षित होता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण अभियान की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान विद्यालय परिसर को अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाने का संकल्प भी लिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता