प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र में 'ड्रग्स फ्री अभियान' और अधिक सशक्त : देवेंद्र फडणवीस
प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र में 'ड्रग्स फ्री अभियान' और अधिक सशक्त : देवेंद्र फडणवीस मुंबई। वरली स्थित एनएससीआई डोम में गुरुवार सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों ड्रग्स फ्रीमुंबई' अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका की आयुक्त अश्विनी भिडे, मुंबई के पुलिस आयुक्त देवेन भारती, कोंकण विभागीय आयुक्त रूबल अग्रवाल, मुंबई शहर की जिलाधिकारी आंचल गोयल, मुंबई उपनगर के जिलाधिकारी सौरभ कटियार सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नशामुक्त भारत' का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र को मादक पदार्थों से मुक्त करना आवश्यक है। भारत युवाओं का देश है और देश को भीतर से कमजोर करने के लिए ड्रग्स का उपयोग किया जा रहा है। इसलिए ड्रग्स के पूरे इकोसिस्टम के विरुद्ध सभी को सामूहिक लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। यदि अपने आसपास मादक पदार्थों की बिक्री अथवा उससे संबंधित कोई भी अवैध गतिविधि दिखाई द...