Posts

हिंदी हाई स्कूल, घाटकोपर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

Image
हिंदी हाई स्कूल, घाटकोपर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हिंदी हाई स्कूल, घाटकोपर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एनसीसी कैडेट्स ने एनजीओ श्री अंबिका योग कुटीर के सहयोग से किया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेन्द्रकुमार सिंह के प्रेरणादायी संबोधन से हुआ।श्री अंबिका योग कुटीर के प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। एनसीसी कैडेट्स ने सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया और पूरे आयोजन में अनुशासन बनाए रखा। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाई और उन्हें इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। अंत में एनसीसी अधिकारी श्री प्रदीपकुमार सिंह ने सभी के लिए आभार प्रकट करके कार्यक्रम का समापन किया।

जन-जागरण हेतु हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन

Image
जन-जागरण हेतु हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन  ठाणे  कलवा पूर्व स्थित पौंडपाढ़ा,भास्कर नगर में हिन्दू जागृति के उद्देश्य से भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन ज्ञानगंगा विद्यालय प्रांगण में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षा विनायक मेस्त्री ने किया तथा प्रमुख अतिथी व वक्ता के रूप में अरविंद तिवारी उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगरसेवक महेश साळवी,माजी नगरसेवक राजेंद्र साप्ते,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ठाणे जिल्हा कार्यवाह शैलेश चौधरी, समाजसेवक अरविंद कलवार, बजरंग दल ठाणे विभाग मंत्री सर्वेश तिवारी,समाजसेवक अनिल शुक्ला,समाजसेवक कृष्णकुमार यादव उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में 200 से अधिक लोग इस कार्यक्रम मे पधारे जिनका प्रतिनिधित्व युवा समाजसेवी रोहित कलवार ने किया।

श्री जैन धार्मिक शिक्षा संघ द्वारा मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न

Image
श्री जैन धार्मिक शिक्षा संघ द्वारा मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न मुंबई। धार्मिक शिक्षा, संस्कार एवं श्रुतज्ञान के संवर्धन हेतु कार्यरत श्री जैन धार्मिक शिक्षा संघ द्वारा आयोजित धार्मिक परीक्षा–2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मानार्थ एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह गौरवपूर्ण कार्यक्रम पूज्यश्री कलापूर्णसूरीश्वरजी महाराज के समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति परम पूज्य आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय कल्पतरुसूरीश्वरजी महाराज की पावन निश्रा तथा चतुर्विध संघ की विशाल उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा, भक्ति और धर्मभावना से ओतप्रोत रहा। समारोह में धार्मिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष संजय जीवनलाल शाह ने कहा कि, पाठशाला बच्चों को संस्कार एवं मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान करने का प्रथम और सर्वोत्तम केंद्र है। श्रुतज्ञान की वास्तविक विरासत पाठशाला से...

सेवा संपूर्ति कार्यक्रम संपन्न

Image
सेवा संपूर्ति कार्यक्रम संपन्न मुंबई : घाटकोपर पश्चिम स्थित मुंबई की सुप्रसिद्ध हिंदी विद्या प्रचार समिति द्वारा संचालित श्री इंद्रदेव सिंह हिंदी हाई स्कूल, अंग्रेजी माध्यमिक विभाग की शिक्षिका श्रीमती बिंदु नायर एवं हिंदी हाई स्कूल घाटकोपर के कर्मचारी श्री मकुंदा पाटिल जी अपनी दीर्घकालीन एवं समर्पित सेवाओं के उपरांत दिनांक 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में दिनांक 20 जून 2026 को हिंदी हाई स्कूल के एम.पी.एस.एस. सभागार में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिंदी विद्या प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह जी ने हिंदी विद्या प्रचार समिति की ओर से दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों का स्वागत एवं सम्मान किया। प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र कुमार डी. सिंह ने दोनों सम्मानित व्यक्तित्वों की दीर्घकालीन सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा तथा उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएँ  दिया। समारोह का वातावरण भावुक एवं सम्मानपूर्ण रहा। उपस्थित शिक्षकों एवं क...

शाही किले में योगिनी क्षमा सिंह ने कराया योगाभ्यास, हजारों लोग हुए शामिल

Image
शाही किले में योगिनी क्षमा सिंह ने कराया योगाभ्यास, हजारों लोग हुए शामिल जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार की सुबह जौनपुर के ऐतिहासिक शाही किले में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऐतिहासिक धरोहर के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। सुबह से ही शाही किला परिसर योगमय वातावरण में सराबोर नजर आया, जहां विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सहयोगी मंच पर योग गुरु अचल हरिमूर्ति के नेतृत्व में योग प्रशिक्षक क्षमा सिंह और वंदना साहू ने प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने भारत सरकार द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सभी प्रतिभागियों को क्रमबद्ध तरीके से योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। योग सत्र की शुरुआत सूक्ष्म व्यायाम और शरीर को सक्रिय करने वाले अभ्यासों से हुई। इसके बाद ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, भुजंगासन, शलभासन, मकरासन, पवनमुक्तासन और सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योगासन कराए गए। प्राणायाम सत्र में प्रति...

मोबाइल और लाखों की नगदी लेकर फरार, खार पुलिस ने किया शातिर चोर को गिरफ्तार

Image
मोबाइल और लाखों की नगदी लेकर फरार, खार पुलिस ने किया शातिर चोर को गिरफ्तार मुंबई। भांडुप निवासी यश शामसुंदर बांदकर ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि तड़के करीब 5.30 से 5.50 बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति होटल के कांच के दरवाजे के ऊपर से अंदर घुसा और कैश काउंटर से 6,81,000 रुपये नकद तथा ओप्पो कंपनी का 5,000 रुपये कीमत का मोबाइल फोन चुरा कर फरार हो गया। कुल चोरी की रकम 6,86,000 रुपये थी। इस मामले में खार पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 899/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) और 305 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष जांच टीम गठित की गई। तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसका पता लगाया। जांच के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी पवई के फिल्टरपाड़ा इलाके में छिपा हुआ है। इसके बाद खार पुलिस की टीम ने जाल बिछाकर उसे पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 29 वर्षीय जाहिदअली रोशन अ...

व्यवसाय में योग की प्रतिष्ठा करता है अणुव्रत : डॉ. दिलीप धींग

Image
व्यवसाय में योग की प्रतिष्ठा करता है अणुव्रत : डॉ. दिलीप धींग अणुव्रत लेखक मंच (प्रकल्प : अणुव्रत विश्व भारती) द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर 20 जून को सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं प्रखर चिंतक डॉ. दिलीप धींग का ई-व्याख्यान आयोजित किया गया। ‘अणुव्रत लेखक पुरस्कार सम्मानित व्यक्तित्व वक्तव्य श्रृंखला’ के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का विषय था— “अणुव्रत : अर्जन में अहिंसा और विसर्जन में विवेक का मार्ग”। अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. धींग ने कहा कि अणुव्रत और योग दर्शन दोनों का प्रथम सिद्धांत अहिंसा है। उन्होंने कहा कि शाकाहार के बिना अहिंसा की पूर्ण साधना संभव नहीं है और अहिंसा के अभाव में योग भी अधूरा रह जाता है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि आज कुछ स्थानों पर योग को भी व्यवसाय का माध्यम बना दिया गया है, जबकि भारतीय चिंतन परंपरा ने व्यवसाय में भी योग की प्रतिष्ठा की है। कर्म में कुशलता को योग मानते हुए उन्होंने कहा कि अणुव्रत व्यवसाय में अहिंसा, नैतिकता और मानवीय मूल्यों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करता है। डॉ. धींग ने अपनी कविता के माध्यम से कहा कि किसी भी युद्...