हिंदी हाई स्कूल, घाटकोपर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

हिंदी हाई स्कूल, घाटकोपर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
हिंदी हाई स्कूल, घाटकोपर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एनसीसी कैडेट्स ने एनजीओ श्री अंबिका योग कुटीर के सहयोग से किया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेन्द्रकुमार सिंह के प्रेरणादायी संबोधन से हुआ।श्री अंबिका योग कुटीर के प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। एनसीसी कैडेट्स ने सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया और पूरे आयोजन में अनुशासन बनाए रखा। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाई और उन्हें इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
अंत में एनसीसी अधिकारी श्री प्रदीपकुमार सिंह ने सभी के लिए आभार प्रकट करके कार्यक्रम का समापन किया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन