सेवा संपूर्ति कार्यक्रम संपन्न
सेवा संपूर्ति कार्यक्रम संपन्न
मुंबई : घाटकोपर पश्चिम स्थित मुंबई की सुप्रसिद्ध हिंदी विद्या प्रचार समिति द्वारा संचालित श्री इंद्रदेव सिंह हिंदी हाई स्कूल, अंग्रेजी माध्यमिक विभाग की शिक्षिका श्रीमती बिंदु नायर एवं हिंदी हाई स्कूल घाटकोपर के कर्मचारी श्री मकुंदा पाटिल जी अपनी दीर्घकालीन एवं समर्पित सेवाओं के उपरांत दिनांक 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में दिनांक 20 जून 2026 को हिंदी हाई स्कूल के एम.पी.एस.एस. सभागार में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिंदी विद्या प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
समारोह में अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह जी ने हिंदी विद्या प्रचार समिति की ओर से दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों का स्वागत एवं सम्मान किया। प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र कुमार डी. सिंह ने दोनों सम्मानित व्यक्तित्वों की दीर्घकालीन सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा तथा उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएँ दिया।
समारोह का वातावरण भावुक एवं सम्मानपूर्ण रहा। उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों के प्रति अपनी शुभकामनाएँ एवं सम्मान प्रकट किया।
Comments
Post a Comment