BMC शिक्षक रमाकांत तिवारी का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न
BMC शिक्षक रमाकांत तिवारी का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न
मुंबई । बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित पोयसर मनपा उच्च प्राथमिक हिंदी शाला क्रमांक एक के विद्वान शिक्षक रमाकांत तिवारी के सेवानिवृत होने पर शाला सभागृह में विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला की मुख्याध्यापिका गीता कनवजे ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शिक्षा निरीक्षक संगीता जैसवार ने कहा कि करीब 34 वर्षों तक महानगरपालिका शिक्षण विभाग में कार्यरत रहे रमाकांत तिवारी एक समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक रहे। इनके मार्गदर्शन में सैकड़ों बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यालय का नाम रोशन किया। समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षा निरीक्षक गुरमीत कौर चावला, संगीता बड़े, सूचना संखे तथा उषा रतूड़ी उपस्थित रहे। समारोह में श्री तिवारी की धर्मपत्नी सुषमा तिवारी दो बेटे अनुपम और आकाश के अलावा उनकी बहू शिक्षिका माला तिवारी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में अरविंद सिंह, कुशल वर्तक, सुरेश गायकवाड़, जय प्रकाश उपाध्याय, सविता यादव, धनश्री सावे, निलिमा परेड, भावना चौहान, शिवनाथ खेडेकर, सना शेख, प्रेमलता सिंग, स्वाती टीचर, विपीन कुमार तिवारी इत्यादि का समावेश रहा।
Comments
Post a Comment