मुख्यमंत्री से निवर्तमान जिलाधिकारी जौनपुर डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने भेंट की

मुख्यमंत्री से निवर्तमान जिलाधिकारी जौनपुर डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने भेंट की
लखनऊ। सोमवार, 18 मई 2026 को मुख्यमंत्री उ.प्र. योगी आदित्यनाथ से निवर्तमान जिलाधिकारी जौनपुर डाॅ. दिनेश चन्द्र सिंह आई.ए.एस. ने शिष्टाचार भेंट किया। उन्होंने जिलाधिकारी जौनपुर पद पर रहते हुए कार्य करने का अवसर दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की एवं ज़िले में किए गए कार्यों को समक्ष रखा। ज्ञात हो कि निवर्तमान जिलाधिकारी जौनपुर डाॅ. दिनेश चन्द्र सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को धरातल पर उतारा एवं अधिकतम जनमानस को लाभान्वित किया। वर्ष 1997 में उपजिलाधिकारी के पद पर कार्य करते हुए प्रशासनिक जीवन की शुरुआत करने वाले डॉक्टर सिंह ने जन सेवा को ही अपना लक्ष्य बनाया।  हरिद्वार,मुरादाबाद,सहारनपुर,मुजफ्फरनगर,मेरठ, इलाहाबाद, गोरखपुर एवं अलीगढ़ जैसे जनपदों में एसडीएम, एडीएम, मुख्य विकास अधिकारी जैसे महत्त्वपूर्ण पदों पर रहें। वर्ष 2018 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति हुई तत्पश्चात् नगर आयुक्त गाजियाबाद एवं कानपुर देहात, बहराइच, सहारनपुर और जौनपुर के जिलाधिकारी पद को सुशोभित किया। वर्तमान में विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग, लखनऊ में पदासीन है। आपको सामान्य विधानसभा निर्वाचन 2022 में उत्कृष्ट प्रबंधकीय व्यवस्था के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कर कमलों से 25 जनवरी 2023 को पुरस्कृत हुए। वही मुख्यमंत्री युवा समृद्धि योजना के तहत लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में सर्वाधिक युवा उद्यमियों को आच्छादित करने पर उ.प्र. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं गृह मंत्री,भारत सरकार अमित शाह के हाथों 24 जनवरी 2026 को सम्मानित होने का गौरव भी प्राप्त है।
मालूम हो कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के साथ ही आप उत्कृष्ट साहित्यकार भी हैं।आपकी प्रमुख कृतियों में 'यादें विकास पथ पर संघर्ष यात्रा', 'काल प्रेरणा', 'कर्म निर्णय', 'कर्मकुम्भ' पुस्तक प्रकाशित हैं।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन