*जौनपुर की राजनीति में इंसानियत का नया चेहरा बनकर उभरे सुरेश कुमार शर्मा**दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय सचिव, जनसेवा और संवेदना की राजनीति ने खींचा सबका ध्यान*
*जौनपुर की राजनीति में इंसानियत का नया चेहरा बनकर उभरे सुरेश कुमार शर्मा*
*दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय सचिव, जनसेवा और संवेदना की राजनीति ने खींचा सबका ध्यान*
रिपोर्टर, सुरेश कुमार शर्मा
जौनपुर।
आज के दौर में जहां अधिकांश नेता केवल मंचों और नारों तक सीमित नजर आते हैं। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव सुरेश कुमार शर्मा ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि असली राजनीति जनता के सुख-दुख में साथ खड़े होने का नाम है।
राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अंजना सिंह के पूज्य पिताजी स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन की खबर जैसे ही जौनपुर में फैली, पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
इसी संवेदनशील क्षण में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय सचिव सुरेश कुमार शर्मा बिना किसी राजनीतिक दिखावे के सीधे राजगढ़ कॉलोनी, परमानतपुर स्थित उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
शोकसभा में मौजूद लोगों की आंखें उस समय नम हो गईं जब सुरेश शर्मा ने भावुक शब्दों में कहा कि
पिता केवल परिवार के मुखिया नहीं होते, बल्कि पूरे घर की ताकत, संस्कार और आत्मविश्वास होते हैं। स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह जी का निधन समाज की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
इस दौरान लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ममता सिंह ने भी भावुक होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने नम आंखों से कहा कि ऐसे दुःख के क्षणों में परिवार के साथ खड़ा होना ही सच्ची मानवता और संगठन की असली पहचान है।
*जौनपुर में तेज हुई चर्चा, राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल*
सुरेश कुमार शर्मा के इस मानवीय कदम की चर्चा अब पूरे जौनपुर में तेजी से फैल रही है। सामाजिक संगठनों से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हर जगह यही चर्चा है। कि जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनने वाले नेता ही भविष्य की राजनीति तय करेंगे।
लोग खुलकर कह रहे हैं। कि जहां कई दलों के नेता केवल सोशल मीडिया तक सीमित रह गए हैं। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पदाधिकारी जमीन पर उतरकर मानवता निभा रहे हैं। यही वजह है। कि पार्टी के प्रति युवाओं और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।
*लोजपा (रामविलास) कार्यकर्ताओं में बढ़ा जोश*
सुरेश कुमार शर्मा की सक्रियता और जनसरोकारों से जुड़े उनके व्यवहार ने पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी है। कार्यकर्ताओं का कहना है। कि पार्टी अब केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि जनता के हर सुख-दुख में साथ खड़े होने वाला परिवार बनती जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है। कि जौनपुर में तेजी से बढ़ता जनसमर्थन और जनता के बीच बढ़ती स्वीकार्यता आने वाले समय में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को और मजबूत करेगी। वहीं अन्य राजनीतिक दलों में भी इस जनसंपर्क और संवेदनशील राजनीति को लेकर बेचैनी साफ दिखाई देने लगी है।
*जनता के दिलों में जगह बनाने वाले नेता कभी हारते नहीं*
जौनपुर की जनता अब खुलकर कह रही है। कि राजनीति केवल भाषणों से नहीं, बल्कि इंसानियत और संवेदनाओं से चलती है। और यही पहचान आज सुरेश कुमार शर्मा को जनता के बीच अलग और मजबूत बनाती जा रही है।
Comments
Post a Comment