बदलापुर में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य प्रतिमा का अनावरण

बदलापुर में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य प्रतिमा का अनावरण
जौनपुर।  महाराणा प्रताप जयंती के पावन अवसर पर नगर पंचायत बदलापुर में महाराणा प्रताप जी की भव्य प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 09 मई 2026 को सायं 4:00 बजे बदलापुर चौराहे के निकट, महराजगंज रोड, भलुआही स्थित स्थल पर संपन्न होगा।कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। आयोजकों द्वारा बताया गया कि हिंदू हृदय सम्राट, हल्दीघाटी के वीर योद्धा महाराणा प्रताप जी की वीरता और राष्ट्रभक्ति से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।इस अवसर पर बदलापुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वैभव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय जनता की मांग पर यह प्रतिमा नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह के सौजन्य से एवं विधायक रमेश चंद्र मिश्र द्वारा लगाई जा रही है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि में बृजेश सिंह पूर्व एमएलसी गिरीश चंद्र यादव राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश राजेंद्र प्रताप सिंह मोती पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश कुंवर जयसिंग उर्फ जय बाबा सिंगरामऊ स्टेट तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कृपा शंकर सिंह पूर्व गृह राज्य मंत्री महाराष्ट्र शैलेंद्र सिंह केपी सिंह अभय सिंह विधायक राकेश प्रताप सिंह विधायक अजय सिंह विधायक बृजेश सिंह प्रिंसू रमेश सिंह विधायक व विशिष्ट अतिथि के रूप में हरेंद्र प्रताप सिंह कुंवर प्रवीण प्रताप सिंह ज्ञान प्रकाश सिंह अजीत प्रजापति अजय सिंह पुष्पराज सिंह वीरू सिंह सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं सत्येंद्र सिंह पिंटू धीरू सिंह अजय सिंह विपिन सिंह सजल सिंह इंद्रभान सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे
आयोजकों ने क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन