*लायंस मल्टिपल कन्वेंशन में लायंस क्लब सायन का परचम*

*लायंस मल्टिपल कन्वेंशन में लायंस क्लब सायन का परचम*
लायंस इंटरनेशनल मल्टिपल डिस्ट्रिक्ट 3231 का तीन दिवसीय नौवां वार्षिक कन्वेंशन सम्मेलन द डेल्टिन दमन में संपन्न हुआ। इस कन्वेंशन में डिस्ट्रिक्ट 3231 ए 1, ए 2, ए 3 एवं ए 4 से 390 लायन मेंबर्स ने भाग लिया। 
कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मल्टिपल काउंसिल चेयरपर्सन लायन मनीष लाडगे ने सभी अतिथियों और लायन मेंबर्स का स्वागत किया और तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रमों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी - जैसे कौन बनेगा चैंपियन, हॉर्स रेसिंग, सभी क्लबों का बैनर परेड, योगा, एक्सरसाइज, पूल गेम, मेडिटेशन, साउंड हीलिंग, क्विज कंपटीशन, स्कूल के 400 बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अवॉर्ड वितरण आदि के बारे में जानकारी दी। 
इस समारोह में मल्टिपल के द्वारा सभी क्लबों को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जिसमें लायंस क्लब ऑफ सायन को 21 पार्टिसिपेशन अवॉर्ड और 9 विनिंग अवॉर्ड , टोटल 30 अवॉर्ड प्राप्त हुआ। साथ ही लायंस क्लब ऑफ सायन को चारों डिस्ट्रिक्ट में बेस्ट क्लब और प्रेसिडेंट राजेश रसिकलाल शाह को बेस्ट क्लब प्रेसिडेंट के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सायन क्लब के सीनियर मेंबर्स लायन डॉ भरत पाठक, लायन कोकिला मेहता, लायन अतुल संघवी, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन फिरोज कात्रक एवं सभी मेंबर्स ने राजेश शाह को बधाई दी और कहा यह लायंस क्लब ऑफ सायन के लिए गर्व की बात है।
तीन दिन तक चलने वाले इस कन्वेंशन में अनेक गणमान्य लायन मेंबर्स, इंटरनेशनल डायरेक्टर, पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर और वी डी जी टीम एवं लायन मेंबर्स उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन