*प्रधान मंत्री मोदी जी की अपील के बाद एम. एम. पी. शाह कॉलेज की छात्राओं का जन जागृति अभियान*

*प्रधान मंत्री मोदी जी की अपील के बाद एम. एम. पी. शाह कॉलेज की छात्राओं का जन जागृति अभियान*
लगभग 2 महीने से अमेरिका, इसराइल, ईरान युद्ध के कारण पेट्रोल, डीजल, गैस की जो किल्लत हुई है उससे निपटने के लिए श्री नरेंद्र मोदी जी के देशवासियों से अपील के बाद माटुंगा स्थित सेवा मंडल एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित श्रीमती मणिबेन एम पी शाह महिला कॉलेज माटुंगा की एन एस एस और एन सी सी की छात्राओं ने बैनर - पोस्टर लेकर कॉलेज से माहेश्वरी उद्यान, खालसा कॉलेज होते हुए जन जागृति रैली निकाली। रोड पर आने जाने वाले लोग बच्चों को एप्रिशिएट कर रहे थे। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अर्चना पत्की ने छुट्टी होने के बाद भी इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सभीं छात्राओं का धन्यवाद किया। इस अवसर पर एन. एस. एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेखा शेलार, सोनी सिंह, केजल धनधुकिया, सुवर्णा जोशी सहित कई टीचर्स उपस्थित थे।
इस रैली में 30 छात्राओं ने भाग लिया - कोमल रामपुरे, खुशी यादव, पूजा गुप्ता, नंदिनी शुक्ला, पूनम गुप्ता, खान अल्फिया, कोमल जायसवाल, सोफिया, नैंसी , पिंकी, मरियम, रागिनी , पायल, शाहिस्ता, मयनाज, हबीबा, फातिमा, काजल, वैष्णवी, निषाद, स्वरा, श्रावनी, शिवांगी, मेघा, अंजलि, श्वेता, अपूर्वा, पिंकी गुप्ता ने भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन