पत्रकारिता की दशा और दिशा को लेकर वक्तव्य और सम्मान समारोह संपन्न
पत्रकारिता की दशा और दिशा को लेकर वक्तव्य और सम्मान समारोह संपन्न
मुंबई। पत्रकारिता क्षेत्र में आये बड़े बदलाव को लेकर साहित्यिक सामाजिक पत्रकारिता जगत में कई नामी गिरामी हस्तियां एकमंच पर इक्ट्ठा हुई। उल्लेखनीय तौर पर पत्रकार विकास फाउंडेशन की ओर से आयोजित वक्तव्य सम्मान समारोह सहित कवि सम्मेलन कार्यक्रम में सभी दिग्गजों ने बारी बारी से अपनी राय विचार व्यक्त करते हुए युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया । तथा सामाज के विभिन्न क्षेत्रों अपने उल्लेखनीय योगदान देने वाले सामाजिक हस्तियों, पत्रकारों साहित्यिक जगत के धुरंधरों का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया ।इतना ही नहीं कार्यक्रम में आयोजित कवि सम्मेलन में एक से बढ़कर एक कवियों शायरों तथा कवियित्रियों ने अपनी रचनाओं, कविताओं और गजलों से कविता प्रेमियों का मन मोह लिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्यकार पत्रकार लेखक मधुराज मधु ने किया । वहीं प्रमुख अतिथियों की गैर मौजूदगी में स्वागताध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी आरएन यादव रहे ।
सम्मानमूर्तियों में प्रसिद्ध आरटीआई एक्टिविस्ट पत्रकार अनिल गलगली, हिंदुस्तान अखबार के मालिक सरफराज आरजू साहब ने युवा पत्रकारों को पत्रकारिता की दिशा और दशा पर चर्चा करते हुए कहा कि बदलते पत्रकारिता के माहौल में गलीयो से निकलने वाली खबरें राष्ट्रीय खबरों में तब्दील हो गई हैं । गोदी मीडिया के इस दौर में निष्पक्ष कर्मठ पत्रकारों के चलते आज भी पत्रकारिता जिंदा है । वरिष्ठ पत्रकार नामदार राही ने भी युवा पत्रकारों सामाजिक हस्तियों का मार्गदर्शन किया, वहीं मंच का संचालन बड़ी ही बखूबी से अंजाम दिया अमर बहादुर पटेल , वरिष्ठ पत्रकार युसूफ राणा ने किया । दूसरी ओर विशेष सम्मान मूर्तियों में शामिल डॉ शशि कला पटेल , कृष्णा श्रीवास्तव, अर्चनावर्मा सिंह ऊषा अशोक ने एक के बाद एक अपनी रचनाओं चिट्ठी से लेकर विभिन्न कविता , गीत ग़ज़लों से कविता प्रेमियों की तालियां बटोरी। उल्लेखनीय तौर पर सभी अतिथियों ने पत्रकार विकास फाउंडेशन व रहमत कमिटी की जानिब से आयोजित की ओर से आयोजित कार्यक्रम की खुले कांठो से सराहना किया । कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पत्रकार यशपाल शर्मा और आरिफ खान का तहेदिल से धन्यवाद किया ।
Comments
Post a Comment