ख़ुशी विवेक सिंह के वैवाहिक वर्षगांठ पर पौधारोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित
ख़ुशी विवेक सिंह के वैवाहिक वर्षगांठ पर पौधारोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित
अश्वनी तिवारी
जौनपुर। रामपुर नद्दी गाॅंव में सोमवार सायं अथर्वन संस्था के तत्त्वावधान में एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हिन्दी ज्ञान ऊर्जा टेलीग्राम चैनल की संस्थापिका, कवयित्री ख़ुशी सिंह एवं विवेक सिंह के वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर संपन्न हुआ। ज्ञात हो दंपति वर्ष 2013 में परिणय सूत्र में बंधे थे। कार्यक्रम में नींबू का पौधा रोपित किया गया। इस अवसर पर सूत्रधार अश्वनी तिवारी ने मीडिया को जानकारी दी कि, उद्यान निरीक्षक जौनपुर सत्यभान सिंह की प्रेरणा एवं संस्था सचिव डाक्टर कंचन के कुशल मार्गदर्शन में यह पुनीत कार्य हो पाया। उन्होंने ग्राम की माता भगवती देवी से दंपति के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना की।कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।
Comments
Post a Comment