*सलोनी निवासी केदार कुमार साहू को पीएचडी की उपाधि मिली*

*सलोनी निवासी केदार कुमार साहू को पीएचडी की उपाधि मिली*
उपरवाह राजनांदगांव _सुंदर गाँव सलोनी गाँव में प्रतिभा की कमी नहीं है जब भी अवसर मिला है यहाँ के सपूतों ने उनका मान बढ़ाया है यह बात सौ आने बिल्कुल सच है ऐसा इसलिए कहा जा रहा कि यह गाँव अपने आप में बहुत सारे इतिहासों को अपने अंदर छुपाकर रखें हैं जब जब भी पर्दा उठता है आश्चर्य की अनुभूति होती है आप सभी को बताना चाहते हैं कि इस छोटे से ग्राम से दो सगे भाइयों को पीएचडी की उपाधि मिल चुकी है अब उन्हें हम डॉक्टर साहब से संबोधित करते हैं बड़ा भाई डॉक्टर खोमन साहू अभी वर्तमान में शासकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय कवर्धा में अतिथि व्याख्याता हैं अपने बड़े के मार्गदर्शन और माता पिता एवं गुरुजनों के आशीर्वाद से हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग छत्तीसगढ़ की सामाजिक विज्ञान संकाय के अंतर्गत समाजशास्त्र विषय में केदार कुमार साहू पिता संतु राम साहू को " ग्रामीण विकास में पंचायती राज की भूमिका का अध्ययन" नामक शोध शीर्षक पर पीएचडी की उपाधि प्रदान किया गया lशोध निर्देशक डॉक्टर अश्विनी महाजन प्राचार्य भिलाई 03 कॉलेज, दुर्ग ( छत्तीसगढ़ )के मार्गदर्शन में शोध कार्य पूर्ण किया l शोधार्थी द्वारा प्राप्त निष्कर्ष में ग्रामीण विकास में नवाचार पर सुझाव देते हुए  युवाओं की राजनीति में समाज सेवा की भावना का ह्रास पाया गया वहीं 2005-06 के बाद ग्रामीण विकास में वृद्धि दर्ज किया गया ,परिणामस्वरुप ग्रामीण रोजगार व कृषि में नवीन तकनीकी, गांव में पेयजल आपूर्ति, पक्की सड़क तथा गांव से खेतों  की ओर जाने वाले मार्ग (धरसा) में सुधार हुआ है जिससे कृषि कार्य में लाभ मिल रहा है l केदार कुमार साहू राजनांदगांव जिले के घुमका तहसील के अंतर्गत सलोनी निवासी हैं उनके पिता जी राजमिस्त्री का कार्य करते हैं तथा केदार कुमार वर्तमान में   अतिथि व्याख्याता के रूप में शासकीय  महाविद्यालय कटे कल्याण में कार्य कर रहे हैं।केदार कुमार साहू प्रारंभ से ही प्रतिभाशाली छात्र रहे हैं उनकी इस उपलब्धि के लिए ग्राम सलोनी निवासी गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नशा मुक्ति अभियान प्रचारक राज्य पाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए हैं साथ ही ग्राम के वरिष्ठ नागरिक सेवा निवृत प्राचार्य श्री एस एस मरकाम सर ,ग्राम पंचायत सलोनी के सरपंच नूतन यादव ,उप सरपंच गौतम यादव,पूर्व सरपंच रतन यादव,भूतपूर्व सरपंच राजकुमार संघारे एवं मित्रगणों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन