समाजसेवी नगीना देवी दुबे का निधन
समाजसेवी नगीना देवी दुबे का निधन
मुंबई । 'दोपहर का सामना' के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रकांत दुबे की मां स्वरूप चाची नगीना देवी शिव प्रसाद दुबे (८५) का अकस्मात हृदयगति के रुक जाने से १८ मई को निधन हो गया। वे मुंबई से लेकर गांव तक समाज सेवा में समर्पित रही। उनका अंतिम संस्कार भायंदर पूर्व स्थित बंदरवाड़ी श्मशान में हुआ, जहां उनके बड़े बेटे दिवाकर प्रसाद दुबे ने मुखाग्नि दी और छोटे बेटे अरुण दुबे समाजसेवा से जुड़े हैं। बाकी सभी कार्यक्रम पैतृक गांव- दौलतपुर, खुटहन, जिला जौनपुर में किया जायेगा। नगीना देवी अत्यंत दयालु और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी। उन्होंने सदगुरु परमहंस धारकुंडी महराज से दीक्षा ली थी। वे अपने पीछे जवाहरलाल दुबे, कृष्णकांत दुबे, ईश नारायण, वशिष्ठ नारायण,शेष नारायण, महेश नारायण,डॉ. विपिन दुबे, मनोज दुबे, सुनील, प्रभाकर, सुधाकर, रामानंद (डीएम),अमन,चिराग, अनुराग, सिद्धार्थ,मंथन आदि सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई।
Comments
Post a Comment