भायंदर में री-नीट परीक्षा हेतु प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजनप्रो. डॉ. दिनेश गुप्ता आनंदश्री ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के तीन मंत्र
भायंदर में री-नीट परीक्षा हेतु प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन
प्रो. डॉ. दिनेश गुप्ता आनंदश्री ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के तीन मंत्र
भायंदर (मुंबई) : इस वर्ष हुई नीट परीक्षा के बाद विद्यार्थियों में काफी तनाव और असमंजस का माहौल देखने को मिला। आगामी 21 जून को एनटीए द्वारा पुनः आयोजित की जाने वाली री-नीट परीक्षा को ध्यान में रखते हुए भायंदर स्थित इम्पेरियर एकेडमी के माध्यम से प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर एवं माइन्डसेट गुरु प्रो. डॉ. दिनेश गुप्ता आनंदश्री द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक विशेष प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन किया गया।
अपने ऊर्जावान संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के तीन महत्वपूर्ण मंत्र बताए — माइन्डसेट, फोकस और एक्शन। उन्होंने कहा कि सही सोच, लक्ष्य पर एकाग्रता और निरंतर प्रयास ही किसी भी परीक्षा में सफलता की कुंजी हैं। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने हेतु कुछ प्रेरणादायी जादुई प्रयोग भी प्रस्तुत किए गए, जिन्हें छात्रों ने बेहद उत्साह के साथ देखा।
कार्यक्रम को विद्यार्थियों की ओर से शानदार प्रतिसाद मिला। इम्पेरियर एकेडमी के संचालक सौरभ शर्मा ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार करते हैं।
Comments
Post a Comment