हरेंद्र यादव का सेवा संपूर्ति समारोह संपन्न।

हरेंद्र यादव का सेवा संपूर्ति समारोह संपन्न। 
मुंबई: वडाला(पूर्व) स्थित बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा संचालित प्राचार्य वामनराव महाडिक मनपा हिंदी विद्यालय के प्रधानाचार्य हरेन्द्र सहदेव यादव का सेवा संपूर्ति समारोह विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनका एवं उनकी जीवन संगिनी चंद्रावती यादव का शाल, पुष्प गुच्छ एवं भेट वस्तु देकर सत्कार किया गया। प्रधानाचार्य श्री यादव  28 वर्ष की सेवा के पश्चात सेवा निवृत हो रहे हैं। वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद स्थित दरियावगंज के मूल निवासी हैं ।उनकी प्रारंभिक शिक्षा गाँव से हुई ।  पूर्वांचल के सुविख्यात तिलकधारी महाविद्यालय से उन्होंने स्नातक , स्नातकोत्तर और बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की।विभाग निरिक्षिका  पूजा पाटील, प्रधानाचार्य उग्रसेन सिंह एवं वरिष्ठ शिक्षक महेंद्र दहिबले ने विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य का यादगार  स्वागत किया । प्रधानाचार्य उग्रसेन  सिंह ,श्रीम पद्मजा, श्रीम जया भटकर ने श्री यादव के व्यक्तित्व एवं  कृतित्व पर प्रकाश डाला।  समारोह का सूत्र संचालन हरगोविंद चौधरी  एवं आभार प्रदर्शन महेंद्र दहिबले ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन