हण्डिया पी०जी० कॉलेज में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की प्रथम वर्षगांठ उत्साहपूर्वक मनाई गई

हण्डिया पी०जी० कॉलेज में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की प्रथम वर्षगांठ उत्साहपूर्वक मनाई गई
प्रयागराज।हण्डिया पी० जी० कॉलेज में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की प्रथम वर्षगांठ बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रभक्ति, सामाजिक जागरूकता एवं युवाओं में राष्ट्रीय चेतना के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० विवेक पाण्डेय जी ने की।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. विवेक पाण्डेय जी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को देशहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज के प्रति सकारात्मक भूमिका निभाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में IQAC कोऑर्डिनेटर डॉ० शैलेन्द्र कुमार यादव ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पृष्ठभूमि, उसके उद्देश्यों तथा सामाजिक उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है तथा इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को जागरूक एवं प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन लेफ्टिनेंट डॉ० शिवम् वर्मा द्वारा किया गया। अपने संचालन के दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की राष्ट्रीय एवं सामाजिक प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर धन्यवाद ज्ञापन डॉ० सत्येन्द्र कुमार सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ० रतन्जय कुमार सिंह, डॉ० सोमेश नारायण सिंह, डॉ० शिव शंकर, डॉ० स्वांगी, श्री अनिल यादव सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स तथा छात्र-छात्राएँ  उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन