संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन

संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 
जौनपुर। जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित सियरावासी गांव में 01 जून, 2026 से 07 जून, 2026 तक  शाम 6 बजे से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। कथावाचक के रूप में काशी के प्रख्यात कथा वाचक पंडित अजय महाराज (गुरु जी) अपनी मधुर वाणी में   श्रीमद् भागवत कथा प्रस्तुत करेंगे। 8 जून को हवन और महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन किया गया है। समस्त ग्राम वासियों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य यजमान और दैनिक यजमान के रूप में ओमकार तिवारी, अमरनाथ तिवारी सदापति तिवारी, अवधेश तिवारी, रामनयन तिवारी, सर्वदेव तिवारी, नगीना देवी तिवारी, निर्मला देवी तिवारी और  रामपाल गुप्ता कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। कार्यक्रम के एक संयोजक संतोष सत्यनारायण तिवारी ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक पंडित राजेश पाठक भी एक दिन  कथा में शामिल होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन