*लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय सचिव बने सुरेश कुमार शर्मा, कहा — “पार्टी की सेवा ही मेरा संकल्प*
*लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय सचिव बने सुरेश कुमार शर्मा, कहा — “पार्टी की सेवा ही मेरा संकल्प*
रिपोर्ट,
जौनपुर/नई दिल्ली।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के शीर्ष नेतृत्व द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी एवं सक्रिय संगठनकर्ता सुरेश कुमार शर्मा को “सांस्कृतिक एवं खेल प्रकोष्ठ” में राष्ट्रीय सचिव जैसे महत्वपूर्ण दायित्व से नवाज़े जाने पर राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं शुभचिंतकों द्वारा लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है।
राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने के बाद सुरेश कुमार शर्मा ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक पद नहीं, बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं के विश्वास, सम्मान और उम्मीदों की एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं समाज के हर वर्ग की आवाज़ को मजबूती देने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि रामविलास के संघर्ष और सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए तथा चिराग पासवान के नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) आज देश और प्रदेश में नई ऊर्जा और नई सोच के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना तथा युवाओं, खिलाड़ियों एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। और उन्हीं के प्रेम, विश्वास एवं आशीर्वाद ने उन्हें इस योग्य बनाया है। राष्ट्रीय सचिव ने भरोसा दिलाया कि वे पूरी ताकत के साथ संगठन विस्तार, युवा सशक्तिकरण एवं सामाजिक समरसता के लिए कार्य करते रहेंगे।
राजनीतिक जानकारों का मानना है। कि सुरेश कुमार शर्मा की सक्रियता, जनसंपर्क क्षमता एवं सामाजिक सरोकारों के कारण पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी। उनकी नियुक्ति को युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए एक सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने कहा कि सुरेश कुमार शर्मा की संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता एवं जनसेवा की भावना उन्हें लगातार नई पहचान दिला रही है। और आने वाले समय में वे पार्टी के लिए एक मजबूत स्तंभ साबित होंगे।
Comments
Post a Comment