*लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का बड़ा दांव : सुरेश कुमार शर्मा बने राष्ट्रीय सचिव, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल*

*लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का बड़ा दांव : सुरेश कुमार शर्मा बने राष्ट्रीय सचिव, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल*
रिपोर्टर, सुरेश कुमार शर्मा 

जौनपुर/नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए तेजतर्रार समाजसेवी, पत्रकार एवं लोकप्रिय युवा चेहरा सुरेश कुमार शर्मा को “सांस्कृतिक एवं खेल प्रकोष्ठ” का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। इस नियुक्ति के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
 और पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

बताया जा रहा है। कि सुरेश कुमार शर्मा लंबे समय से समाज सेवा, पत्रकारिता, युवाओं के उत्थान एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी मजबूत जनसंपर्क क्षमता, जमीनी पकड़ और युवाओं के बीच बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने के बाद सुरेश कुमार शर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं सभी सम्मानित पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक पद नहीं बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं के विश्वास और उम्मीदों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने, युवाओं और खिलाड़ियों को नई पहचान दिलाने तथा सांस्कृतिक प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

राजनीतिक जानकारों का मानना है। कि सुरेश कुमार शर्मा की नियुक्ति से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में संगठनात्मक मजबूती मिलेगी। खासकर युवाओं और सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता पार्टी को नई ऊर्जा देने का काम करेगी।

इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयों का तांता लगा हुआ है। और समर्थक इसे संगठन के लिए एक ऐतिहासिक फैसला” बता रहे हैं।

सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि उनका संकल्प पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) आने वाले समय में देश की राजनीति में एक नया इतिहास रचने जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन