समाजवादी मजदूर सभा ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस; हक और सम्मान की हुंकार


समाजवादी मजदूर सभा ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस; हक और सम्मान की हुंकार
जौनपुर।अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर समाजवादी मजदूर सभा के तत्वाधान में प्रिंस ईंट कंपनी, लाल बाजार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के निर्माण में मजदूरों के योगदान की सराहना करते हुए उनके अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अमित यादव (राष्ट्रीय महासचिव) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि "मजदूर राष्ट्र का वास्तविक निर्माता है। समाजवादी विचारधारा सदैव श्रमिकों के सम्मान और उनके हक की लड़ाई लड़ती रही है।"

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. अजय यादव (राष्ट्रीय सचिव) ने कहा कि वर्तमान आर्थिक परिवेश में मजदूरों को संगठित होना अनिवार्य है, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रह सकें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज कुमार शर्मा (जिलाध्यक्ष, जौनपुर) ने की, जबकि मंच का कुशल संचालन विशाल कनौजिया (जिला महासचिव) द्वारा किया गया।

इस सफल कार्यक्रम के मुख्य आयोजक बीरेंद्र यादव (विधानसभा अध्यक्ष, मल्हनी) रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग राज बहादुर यादव एवं प्रिंस ईंट कंपनी के मालिक अच्छेलाल यादव का रहा।

इस अवसर पर अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित रहे
रमा शंकर चौहान (जिला सचिव)
सादिक अली (जिला कार्यकारिणी सदस्य) धीरेन्द्र सिंह धीरज सिंह राघवेन्द्र यादव प्रमोद मिश्रा राजेन्द्र रामू यादव अनुराग यादव विश्वास यादव 

कार्यक्रम के अंत में प्रिंस ईंट कंपनी के श्रमिकों को सम्मानित किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने एक स्वर में मजदूरों के शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन