डॉ. खुशबू शांतिलेख को नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके साहित्यिक योगदान के लिए निष्कर्ष प्रकाशन द्वारा सम्मानित
डॉ. खुशबू शांतिलेख को नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके साहित्यिक योगदान के लिए निष्कर्ष प्रकाशन द्वारा सम्मानित
लखनऊ: साहित्य और नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि जुड़ी है। लखनऊ की साहित्यकार *डॉ. खुशबू शांतिलेख* को निष्कर्ष प्रकाशन द्वारा *"प्रशस्ति-पत्र"* से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान उन्हें डॉ. दिव्या सिन्हा द्वारा संकलित साझा-संकलन *"नारी-सशक्तिकरण" (NPABN-057-034)* में सह-लेखक के रूप में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया।
संकलन का विमोचन निष्कर्ष प्रकाशन द्वारा किया गया है, जिसका उद्देश्य समाज में नारी की भूमिका और सशक्तिकरण को साहित्य के माध्यम से उजागर करना है।
डॉ. दिव्या सिन्हा, संचालिका एवं संस्थापिका, निष्कर्ष प्रकाशन ने डॉ. शांतिलेख की उज्ज्वल साहित्यिक यात्रा की सराहना करते हुए उन्हें यह प्रमाण-पत्र 30 अप्रैल 2026 को प्रदान किया।
साहित्य जगत में यह सम्मान डॉ. शांतिलेख के लेखन और समाज के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है।
---
Comments
Post a Comment