हिंदी हाई स्कूल का एस एस सी 2026 का परीक्षा परिणाम 98.44% रहा

हिंदी हाई स्कूल का एस एस सी 2026 का परीक्षा परिणाम 98.44% रहा 
हिंदी विद्या प्रचार समिति , घाटकोपर द्वारा संचालित हिंदी हाई स्कूल का वर्ष 2026 का एस.एस.सी परीक्षा परिणाम 98.44% रहा । इस वर्ष (हिंदी माध्यम ) कक्षा 10 वीं की परीक्षा में कुल 287 विद्यार्थी प्रविष्ट हुए , और 281 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए तथा परीक्षा परिणाम 97.91% रहा  ।  श्री इंद्रदेव सिंह हिंदी हाई स्कूल (अंग्रेजी माध्यम ) में 98 विद्यार्थी प्रविष्ट हुए और सभी उत्तीर्ण हुए । परीक्षा परिणाम 100% रहा। 
हिंदी माध्यम में युवराज उमाशंकर पासी को 90% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम तथा परी देवी प्रसाद शुक्ला ने 88.60% अंको के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया । अंग्रेजी माध्यम में हर्षदीप ए सिंह 93.20 % अंको के साथ प्रथम तथा तनिष्क आर गुप्ता 90.80% के साथ दूसरा स्थान हासिल किया । 
हिंदी विद्या प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य श्री राजेन्द्र कुमार डी सिंह तथा समिति की निदेशिका डॉ. ऊषा मुकुंदन ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी। ।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन