डॉ रेशू सिंह (सुमद्रा) द्वारा लिखी गई "This is on Record " नामक उपन्यास पुस्तक का विमोचन किया गया ।हर नारी को समानता एवं अस्मिता के साथ जीवन जीने का अधिकार -प्रसिद्ध वकील आभा सिंह

डॉ रेशू सिंह (सुमद्रा) द्वारा लिखी गई "This is on Record " नामक उपन्यास पुस्तक का विमोचन किया गया 
हर नारी को समानता एवं अस्मिता के साथ जीवन जीने का अधिकार -प्रसिद्ध वकील आभा सिंह 


मुंबई। एस एन डी टी महिला विश्वविद्यालय जुहू परिसर के मिनी हॉल में "This is on record " नामक उपन्यास पुस्तक का विमोचन किया गया। यह पुस्तक अंग्रेजी विषय की असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ रेशू सिंह( सुमद्रा )द्बारा लिखी गई है। इस उपन्यास में रूपाली जिस संस्था में काम करती है वही शोषण की शिकार होती है,उस संस्था के वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने के बदले मानसिक प्रताड़ना मिलती है। किन्तु रूपाली हार नहीं मानती वह अपने न्याय के लिए संघर्ष करती है। यह कहानी न्याय पाने के सफर में सामाज से, संस्था से आंतरिक परिवेश से मिल रहे संघर्ष व दर्द को दर्शाती है।  यह पुस्तक का सारांश है। इस पुस्तक के माध्यम से यह संदेश जाता है कि कार्य क्षेत्र में  महिलाओ को अपने अधिकारो का सक्षम प्रयोग करते हुए हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ आवाज सशक्त करनी चाहिए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में जुहू की वरिष्ठ नगरसेविका सुधा सिंह, विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रसिद्ध तबला वादक अनुराधा पाल, प्रसिद्ध लेखिका डॉ कल्पना दवे तथा एस एन डी टी महिला विश्वविद्यालय जुहू परिसर भारतीय ज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ जितेन्द्र तिवारी ने नारी के शक्ति, धर्म  कर्तव्य एवं गरिमा पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस पुस्तक विमोचन की अध्यक्षता  प्रसिद्ध  वकील आभा सिंह ने की। आभा सिंह ने अध्यक्षता करती हुई कही कि हर नारी को समानता एवं अस्मिता के साथ जीने का अधिकार है। इस अवसर पर श्री एम डी शाह महिला कॉलेज मलाड की असिस्टेंट प्रोफ़ेसर (इतिहास विभाग़) डॉ मेरुप्रभा मिश्रा को सेवाप्रीत फाउंडेशन द्वारा नेशनल ग्लोरी ऑफ इंडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। पुस्तक विमोचन अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों में श्री जैन धर्म शिक्षण संघ मुंबई के उपाध्यक्ष संजय शाह इसी संस्था के महिला उपाध्यक्ष अल्पाबेन शाह, नेक्सेज कैपिटल के सह संस्थापक श्री राम सिंह, डॉ संगीता राधाकृष्णन ,मुंबई प्रदेश सचिव अशोक राय, हमारा महानगर हिंदी के कार्यकारी संपादक राघवेंद्रनाथ द्विवेदी ,केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नासिक परिसर की पूर्व हिंदी सहायक आचार्या डॉ गीता दुबे, कथाकार जितेंद्र दवे, राष्ट्रीय कवि डॉ रजनी कांत मिश्र , प्रसिद्ध  गायिका निवेदिता मिश्र , प्रवासी संदेश के संपादक राजेश उपाध्याय, माझा मराठी के कार्यकारी संपादक संतोष साहू ,  सुलेखा वाजपेयी, डॉ अलका अग्रवाल सिगतिया तथा  नाबार्ड की डॉ नीलिमा नागेश तथा अंग्रेजी विषय के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ नागेश मिश्र आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर वैदिक मंत्र  के ध्वनि ज्योतिष आचार्य केशव शर्मा के द्वारा किया गया सरस्वती वंदना संस्कृत की छात्रा भाग्यश्री ने की । भारत की लोकप्रिय प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन परउनकी आत्मा की शांति के लिए सभा में दो मिनट का मौन रखा गया तथा समापन राष्ट्रगान से किया गया।स्वागत भाषण नाबार्ड के अभय कुमार ने, धन्यवाद भाषण डॉ रेशू सिंह(सुमद्रा )ने की जबकि मंच संचालन प्रिंस ग्रोवर ने किया। पुस्तक विमोचन अवसर पर सभी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला