पी.एम.श्री विद्यालय पहाड़ नगर टिकरिया में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम संपन्न दिनेश कुमार सिंह ने माँ- पिता की स्मृति में छात्रवृत्ति का शुभारंभ की
पी.एम.श्री विद्यालय पहाड़ नगर टिकरिया में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम संपन्न
दिनेश कुमार सिंह ने माँ- पिता की स्मृति में छात्रवृत्ति का शुभारंभ की
लखनऊ। 04 अप्रैल 2026, शनिवार को पहाड़ नगर टिकरिया विद्यालय में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के तहत मुख्य अतिथि दिनेश कुमार सिंह (पूर्व आयुक्त चित्रकूट मण्डल) रहें। उन्होंने बताया कि "सन् 1973, 1974 एवं 1975 में कक्षा 6, 7, 8 की पढ़ाई यही से की। विद्यालय के गुरुजन द्वारा जो शिक्षा दी गई उससे आगे के लिए एक मज़बूत नींव बनी ।इस विद्यालय की वजह से ही मैं इस मुकाम तक पहुँचा ।इस विद्यालय की धरती को और गुरूजन को बारंबार प्रणाम निवेदित हैं।"
सत्रारंभ में सेवानिवृत्त आईएएस दिनेश कुमार सिंह अपने माता-पिता की याद में इस विद्यालय में कक्षा 6, 7, 8 में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति और पुरस्कार की योजना की शुरुआत की।
आठवीं कक्षा के प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त क्रमशः अवन्तिका, अंशिका, कौशल को एक-एक साइकिल, छः हजार रुपये की सालाना छात्रवृत्ति और एक ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी देकर पुरस्कृत किए। दिनेश कुमार सिंह ने वादा किया गया कि ,"आगे की पढ़ाई के लिए एक रुपये मासिक के हिसाब से बारह हजार रुपये सालाना कक्षा नौवीं और दसवीं में छात्रवृत्ति दी जाएगी, जिससे इन बच्चों को आगे की पढ़ाई में कोई दिक्कत न हो और वे इस पहाड़ नगर विद्यालय का नाम रोशन कर सकें।
सातवीं कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को तीन हजार रुपये सालाना छात्रवृत्ति और एक ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी देकर पुरस्कृत किया गया।
छठवीं कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को दो रुपये की सालाना छात्रवृत्ति और एक-एक ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी देकर पुरस्कृत और सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त अध्यापकों को भी सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में कर्नल राजेश त्रिवेदी, डायट प्राचार्य , बेसिक शिक्षा अधिकारी, उप जिलाधिकारी शेर बहादुर सिंह, विद्यालय के सभी अध्यापक, बच्चे, अभिभावक उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक विनोद राय व उनके साथी अध्यापकों द्वारा समस्त कौशल का प्रयोग कर शिक्षण कार्य किया जा रहा है।
Comments
Post a Comment